Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Ajmer – देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैडंल में 32 साल बाद फैसला

Ajmer – देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैडंल में 32 साल बाद फैसाल

DigitalDesk by DigitalDesk
August 20, 2024
in मुख्य समाचार
0
Ajmer – देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैडंल में 32 साल बाद फैसला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश के सबसे बड़े ब्लैकमेंलिंग कांड के आरोपियों को आज अदालत ने उम्र कैद की सजा सुना दी है। ये कांड राजस्थान के अजमेर का है और पूरे 32 साल बाद इसमें फैसला आया है। इस कांड को अंजाम देने वालों ने 100 से ज्यादा स्कूली छात्राओं को नग्न तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल किया।

*क्या था पूरा मामला
मामला 1992 का है। अजमेर की एक गैंग ने स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाली तकरीबन सौ लडकियों के साथ गैंग रैप कर उनको ब्लैकमेल किया। उस समय की मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक गैंग के सदस्य स्कूली छात्राओं को पहले अपने जाल में फंसाया फिर उनके साथ गैंगरेप कर उनकी अश्लील तस्वीरें खींच ली।
इसके लिए आरोपी लड़कियों को फार्म हाउस बुलाया करते थे। जब ये पीडिताऐं ब्लैकमेल होने लगती थीं तो इन्ही के जरिए दूसरी लड़कियों को बुलाकर आरोपी इनको हवस का शिकार बनाते थे। इन लड़कियों की उम्र 11 से 20 साल के बीच बताई जाती है। मामले का खुलासा होने तक आरोपियों ने इस तरह तकरीबन 250 लड़कियों का शोषण किया ।

Related posts

NEET UG Re-Exam 2026 Admit Card : NTA रिलीज कर सकती है हॉल टिकट 

NEET UG Re-Exam 2026 Admit Card : NTA रिलीज कर सकती है हॉल टिकट 

June 14, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:कॉन्गो में बढ़ा इबोला का खतरा….भारत इनोवेट्स 2026 का उद्घाटन आज…तेलंगाना में महसूस हुए भूकंप के झटके

June 14, 2026

*कैसे हुआ मामले का खुलासा
मामले का खुलासा एक स्थानीय अखबार “दैनिक नवज्योति “की खबर से हुआ। इस खबर की हेडलाइन थी बड़े लोगों की पुत्रियां ब्लैकमेल का शिकार। इसके बाद पूरे राजस्थान में हडकंप मच गया। एक के बाद एक पूरी छह पीडिताओं ने सुसाइड कर लिया। पुलिस असमंजस में थी क्योंकि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीडिताऐं सामने नहीं आ रही थी। स्थानीय अखबार एक के बाद एक खुलासे कर रहा था आखिरकार फोटो के आधार पर पीडिताओं को पहचान हुई और कुछ ने सामने आकर मुकदमा दर्ज किया। उन्ही के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। जिसमें जाल में फंसाने से लेकर फोटो के प्रिंट निकालने तक सभी आऱोपी एक के बाद एक पकड़े गए। मामले में खादिम चिश्ती परिवार के लोगों के नाम सामने आए।

*32 साल बाद सजा का ऐलान
मामले की सुनवाई लगातार चलती रही। इस दौरान कई पीडिताओं ने अदालत आकर बयान देने पर असमर्थता भी जताई। आखिरकार 32 साल बाद अजमेर की विशेष अदालत में आरोपियों को दोषी माना और उनको सजा सुनाई।

मामले में जो छह आरोपी बचे है उनमें नफीस चिश्ती, सलीम चिश्ती, नसीम उर्फ टार्जन, इकबाल भाटी,सोहिल गणी और सैयद जमीर हुसैन को दोषी माना है। अजमेर की विशेष अदालत में सभी छह आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पांच पांच लाख की जुर्माना भी लगाया गया। इस पूरे मामले में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण ये रहा कि पीडित परिवारों की मदद के लिए उस वक्त समाज भी खुलकर सामने नहीं आया और कई पीडिताओं ने आत्महत्या कर ली तो कई के परिवारों ने अजमेर ही छोड़ दिया।

Post Views: 303
Tags: #Sexual exploitation
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version