वीडी शर्मा ने किया हर घर तिंरगा अभियान का आगाज…अपने घर पर लगाया तिंरगा

VD Sharma Tricolor campaign at every house Tricolor installed at home

मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने घर पर तिरंगा लगा कर हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रहीं हैं। मध्यप्रदेश में भी बीजेपी संगठन और सरकार की ओर से तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। पार्टी ने पूरे देश भर के साथ ही मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रहीं हैं।

मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने घर पर तिरंगा लगा कर हर घर तिरंगा अभियान शुरूआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रहीं हैं। मध्यप्रदेश में भी बीजेपी संगठन की ओर से तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अभियान की शुरुआत की है। इसके बाद उन्होंने भी अपने घर पर तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा लहराया। मध्यप्रदेश में 12से 15 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलेगा। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर घऱ घऱ तिरंगा फहराऐंगे। इस अभियान के तहत प्रदेश के डेढ करोड़ घरों में तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य है।

एक दिन पहले रविवार से पार्टी ने तिरंगा यात्रा शुरू की थी। अब 12 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा पहुंचे यह हमारा संकल्प है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी लगभग डेढ़ करोड़ घरों तक मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार और सीएम डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में बीजेपी के सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर घर-घर में तिरंगा पहुंचाने और तिरंगा फहराने के संकल्प को पूरा करेंगे।

Exit mobile version