लोकसभा में गुरुवार को भारी विरोध और हंगामे के बीच भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल, जिसे VB–G Ram G बिल कहा जा रहा है, पास कर दिया गया। बिल के पारित होते ही विपक्षी दलों ने सदन में जमकर हंगामा किया। विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए और बिल के कागज फाड़कर फेंक दिए। हालात इतने बिगड़ गए कि लोकसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित करना पड़ा। इस दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में सरकार का पक्ष रखा। विपक्ष के लगातार विरोध के बीच उन्होंने कहा कि सरकार किसी से भेदभाव नहीं करती और महात्मा गांधी उनके लिए प्रेरणा और श्रद्धा का केंद्र हैं। शिवराज सिंह ने कहा, “पूरा देश हमारे लिए एक है। भारत केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक विचार है। हमारे विचार संकीर्ण नहीं हैं।” उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी जी के नाम पर राजनीति करने वालों को यह भी याद रखना चाहिए कि आजादी के बाद गांधी जी ने कांग्रेस को भंग कर लोक सेवक संघ बनाने की बात कही थी। लेकिन सत्ता से जुड़े रहने के लिए उस विचार को नजरअंदाज किया गया। शिवराज सिंह के इस बयान के बाद सदन में हंगामा और तेज हो गया। बिल पास होने के साथ ही राजनीतिक माहौल गर्मा गया है और विपक्ष सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अनदेखी का आरोप लगा रहा है।
लोकसभा से पास हुआ ‘ G. Ram Ji’ Bill, सदन में फाड़ी गई विधेयक की कॉपी, जबरदस्त हंगामा
-
By DigitalDesk
- Categories: दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो
- Tags: #LokSabha #VBGRamGBill #ParliamentNews #OppositionProtest #ShivrajSinghChouhan #IndianPolitics
Related Content
Breaking News: 18 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, UPI से लेकर एशियन गेम्स तक जानें हर अपडेट
By
DigitalDesk
September 18, 2026
Rashi fal: 18 सितंबर को बन रहा मालव्य राजयोग, इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और लाभ के रास्ते; पढ़ें पूरा राशिफल
By
DigitalDesk
September 18, 2026
हांगकांग की पहली पंचवर्षीय योजना का बड़ा महत्व
By
DigitalDesk
September 17, 2026
स्वर्णिम गलियारा पिंगलू नहर चीन-आसियान सहयोग को कैसे सशक्त बना सकता है?
By
DigitalDesk
September 17, 2026
Maharashtra Politics: अजित पवार के बाद NCP में बड़े बदलाव की तैयारी, 27 सितंबर को सुनेत्रा पवार का नया राजनीतिक अंदाज दिखेगा
By
DigitalDesk
September 17, 2026