वंदे भारत के बाद सरकार अब वंदे मेट्रो का उत्पादन बढ़ाने पर भिड़ गई है, आखिर क्या है वजह?

Vande Bharat Express train

नई दिल्‍ली। इन दिनों देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Train) खूब चर्चा में है। यह यात्रियों की पहली पसंद बनी हुई है और रेल मंत्रालय इन ट्रेनों का प्रोडक्शन बढ़ा रहा है। वंदेभारत ट्रेनों की ही तर्ज पर शहरों में वंदेभारत मेट्रो ट्रेन (Vande Bharat Metro Train) चलाई जाएंगी, इसकी घोषणा रेलमंत्री और प्रधानमंत्री कर चुके हैं।

बेहद आसान हो जाएगा कानपुर-लखनऊ का सफर

लखनऊ और कानपुर के बीच सफर को आसान बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। दोनों महत्वपूर्ण शहरों के बीच 30 से 45 मिनट की यात्रा को लेकर प्लानिंग तैयार की गई है। अभी लखनऊ से कानपुर के लिए हर रोज दर्जनों ट्रेनें चलती हैं। दोनों शहरों के बीच यात्रियों का हर रोज बड़ी संख्या में आना-जाना होता है।

वंदेभारत मेट्रो बिल्कुल है अलग

मौजूदा वंदेभारत ट्रेन को 0-100 की स्‍पीड पकड़ने में 52 सेकेंड लगते हैं। वंदेभारत मेट्रो को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि 0-100 की स्‍पीड 45 से 47 सेकेंड में पकड़ लेगी। इसकी स्‍पीड सामान्‍य वंदेभारत से कम रखी जाएगी।

Exit mobile version