नई दिल्ली। इन दिनों देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Train) खूब चर्चा में है। यह यात्रियों की पहली पसंद बनी हुई है और रेल मंत्रालय इन ट्रेनों का प्रोडक्शन बढ़ा रहा है। वंदेभारत ट्रेनों की ही तर्ज पर शहरों में वंदेभारत मेट्रो ट्रेन (Vande Bharat Metro Train) चलाई जाएंगी, इसकी घोषणा रेलमंत्री और प्रधानमंत्री कर चुके हैं।
- वंदेभारत मेट्रो सामान्य वंदेभारत ट्रेन की तुलना में थोड़ी अलग होंगी
- वंदेभारत मेट्रो उन बड़े शहरों में चलाई जाएगी, जहां पर लोगों का एक से दूसरी जगह आना-जाना अधिक संख्या में होता है
- वंदे मेट्रो सर्विस के जरिए उत्तर प्रदेश के कई शहरों को जोड़ा जाएगा
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह जानकारी दी थी और अब पता चला है कि मेट्रो का परिचालन लखनऊ से सीतापुर और कानपुर के बीच किए जाने का निर्णय लिया गया है
बेहद आसान हो जाएगा कानपुर-लखनऊ का सफर
लखनऊ और कानपुर के बीच सफर को आसान बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। दोनों महत्वपूर्ण शहरों के बीच 30 से 45 मिनट की यात्रा को लेकर प्लानिंग तैयार की गई है। अभी लखनऊ से कानपुर के लिए हर रोज दर्जनों ट्रेनें चलती हैं। दोनों शहरों के बीच यात्रियों का हर रोज बड़ी संख्या में आना-जाना होता है।
- वंदे भारत मेट्रो से लखनऊ से सीतापुर की यात्रा करीब 50 मिनट की रह जाएगी
- अभी लखनऊ से सीतापुर जाने में ट्रेन से दो घंटे से अधिक का समय लगता है
- 89 किलोमीटर की यात्रा तेज गति से पूरी होने से इस इलाके में विकास की संभावनाओं को गति मिलेगी
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेवंदे मेट्रो 125 से 130km की रफ्तार के साथ दौड़ेगी
- इसका डिजाइन मुंबई सब अर्बन की तर्ज पर बनाया गया है, लेकिन वंदे मेट्रो में टॉयलेट की व्यवस्था नहीं होगी.
वंदेभारत मेट्रो बिल्कुल है अलग
मौजूदा वंदेभारत ट्रेन को 0-100 की स्पीड पकड़ने में 52 सेकेंड लगते हैं। वंदेभारत मेट्रो को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि 0-100 की स्पीड 45 से 47 सेकेंड में पकड़ लेगी। इसकी स्पीड सामान्य वंदेभारत से कम रखी जाएगी।
- वंदेभारत ट्रेन की स्पीड 180 किमी. प्रति घंटे है
- वंदेभारत मेट्रो की स्पीड 120 से 130 किमी. प्रति घंटे रखी जाएगी
- इसमें टाइलेट की जरूरत नहीं होगी
- यह लोकल ही होगी, इस वजह से इसमें सामान्य की तुलना में अधिक सीटें लगाई जाएंगी





