एलन मस्क की ‘अमेरिका पार्टी’ में भारतीय वैभव तनेजा को बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं ये टेस्ला CFO?

एलन मस्क की ‘अमेरिका पार्टी’ में भारतीय वैभव तनेजा को बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं ये टेस्ला CFO?

एलन मस्क की नई पार्टी में भारतीय चेहरे की एंट्री
दुनिया के सबसे चर्चित अरबपति Elon musk ने अमेरिकी राजनीति में धमाकेदार एंट्री करते हुए अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘अमेरिका पार्टी’ की घोषणा की है। इस पार्टी के गठन के तुरंत बाद मस्क ने भारतीय मूल के वैभव तनेजा Vaibhav Taneja को अहम जिम्मेदारी सौंप दी है। वैभव को पार्टी के कोषाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है, जिसकी जानकारी 4 जुलाई को अमेरिकन फेडरल इलेक्शन कमीशन (FEC) में दर्ज की गई।

कौन हैं वैभव तनेजा?
वैभव तनेजा, मौजूदा समय में टेस्ला के सीएफओ (CFO) हैं। उन्होंने 2017 में टेस्ला जॉइन किया था और 2023 में CFO बने। इससे पहले वे कंपनी के चीफ अकाउंटिंग ऑफिसर भी रह चुके हैं। वैभव भारत के मूल निवासी हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके हैं। वे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और करियर की शुरुआत PwC से की थी। बाद में वे सोलरसिटी कंपनी में जुड़े, जिसे बाद में टेस्ला ने अधिग्रहित कर लिया।

पार्टी में क्या होगी वैभव की भूमिका?
कोषाध्यक्ष के रूप में वैभव तनेजा पार्टी की वित्तीय पारदर्शिता, डोनेशन मैनेजमेंट और कानूनी अनुपालन की देखरेख करेंगे। वे चुनावी खर्च, चुनावी चंदा और FEC रिपोर्टिंग के लिए जिम्मेदार होंगे। यह जिम्मेदारी बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि अमेरिका में राजनीतिक फंडिंग और पारदर्शिता चुनावी सफलता की कुंजी मानी जाती है।

ट्रंप के विरोध से शुरू हुई मस्क की पार्टी
एलन मस्क ने ‘बिग ब्यूटीफुल कानून’ के विरोध में यह पार्टी बनाई है, जो ट्रंप सरकार का प्रस्तावित कानून है। मस्क का आरोप है कि यह कानून अमीरों को फायदा पहुंचाएगा और मध्यमवर्ग को नुकसान। अमेरिका पार्टी खुद को रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दोनों से अलग मानती है। पार्टी का फोकस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, इनोवेशन, और कम सरकारी हस्तक्षेप पर रहेगा। 2026 के मिडटर्म चुनावों से पहले यह राजनीतिक कदम अमेरिका की राजनीति में तीसरे विकल्प की संभावना को मजबूती देता है।

 

 

Exit mobile version