आईपीएल में 35 गेंदों पर शतक लगाने के बाद से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 14 वर्षीय यह भारतीय बल्लेबाज अब अंडर-19 क्रिकेट में भी धमाल मचा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछली यूथ वनडे सीरीज में शतक लगाने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया में कंगारू गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं और कमाल कर रहे हैं। ब्रिसबेन के इयान हेली ओवल में खेल रहे मौजूदा यूथ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वैभव ने केवल 78 गेंदों में शतक जमाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस शतक के साथ उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ब्रेंडन मैकुल्लम के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस पारी में वैभव ने 86 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के लगाए। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने दर्शकों और विशेषज्ञों को हैरान कर दिया। इस प्रदर्शन के बाद यह साफ हो गया है कि वैभव सूर्यवंशी का नाम भविष्य में भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारों में लिया जाएगा। छोटे कद के इस खिलाड़ी ने साबित कर दिया कि वह बड़े धमाकों से कम नहीं हैं। वैभव का यह लगातार शानदार फॉर्म और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्रदर्शन युवा क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
India U19 Cricket Team: भारतीय किक्रेट टीम का नया सितारा Vaibhav Suryavanshi का धमाका
-
By DigitalDesk
- Categories: मनोरंजन, वीडियो
- Tags: #VaibhavSuryavanshi #YouthCricket #Under19Cricket #RecordBreaker #CricketNews #IndiaVsAustralia
Related Content
West Bengal: ममता का 'चुनावी मास्टरस्ट्रोक', आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू
By
DigitalDesk
March 7, 2026
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल
By
DigitalDesk
March 6, 2026