भारत के उभरते युवा बल्लेबाज 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी है। उन्होंने 2025 एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट में इंडिया A की ओर से खेलते हुए केवल 32 गेंदों में शानदार शतक ठोक दिया। यह अद्भुत पारी उन्होंने यूएई के खिलाफ खेलते हुए खेली। वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ अपनाया और सिर्फ 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद अगले 50 रन उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में बना डाले। उनकी पारी में चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली। उन्होंने कुल 10 चौके और 9 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। पूरे मैच में वैभव ने 42 गेंदों में 144 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के और 11 चौके शामिल थे। उनकी यह पारी भले ही भारत के लिए टी20 इतिहास का सबसे तेज शतक नहीं है, लेकिन यह प्रदर्शन उनके प्रतिभा और भविष्य दोनों को मजबूत संकेत देता है। टी20 में भारत की ओर से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा और उर्विल पटेल के नाम है, जिन्होंने 28 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव इससे पहले IPL 2025 में भी चर्चाओं में आए थे, जब उन्होंने 14 साल और 32 दिन की उम्र में सिर्फ 35 गेंदों में IPL शतक जड़कर नया इतिहास रचा था।
14 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका! 32 गेंद में शतक, एशिया कप राइजिंग स्टार में रचा इतिहास
-
By DigitalDesk
- Categories: मनोरंजन, मुख्य समाचार
- Tags: #VaibhavSuryavanshi #AsiaCup2025 #TeamIndia #CricketNews #RisingStar #IPL2025
Related Content
धमतरी मखाना हब : छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से किसानों और महिलाओं की बदल रही तकदीर...
By
DigitalDesk
March 8, 2026
नारी सशक्तिकरण की दिशा में मोहन सरकार की नई पहल : मध्यप्रदेश में बनेंगे वर्किंग वुमेन हॉस्टल
By
DigitalDesk
March 8, 2026