Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

IPL 2025 में बिहार का वैभव:…14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाकर मचा दिया तहलका…पूर्व क्रिकेटर के साथ ये ​हस्तियां भी हुईं वैभव की मुरीद

DigitalDesk by DigitalDesk
April 29, 2025
in पटना, बिहार, मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सतसैया के दोहरे, ज्यों नावक के तीर… देखन में छोटन लगै… घाव करै गंभीर..यह दोहा आईपीएल में सही साबित हो रहा है। बता दें आईपीएल 2025 में इस बार कई उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। इस बीच बिहार के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने छोटी सी उम्र में आईपीएल में आतिशी पारी खेलकर तहलका मचा दिया है। राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर बल्लेबाज ने मात्र 35 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। अब वैभव इस लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी की पारी ने दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर ही नहीं कई हस्तियों को प्रभावित किया है।

  • देखन में छोटन लगै… घाव करै गंभीर…!
  • 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में रचा इतिहास
  • तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
  • 35 गेंद में IPL करियर का पहला शतक
  • 11 छक्के, 7 चौके मारकर खेली 101 रन की पारी
  • IPL में 14 साल की उम्र में शतक जड़ने वाले पहले प्लेयर
  • राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से दिलाई जीत
  • वैभव की उम्र 14 साल 32 दिन है

38 गेंद पर वैभव की 101 रन की पारी को लेकर अब कई प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं। फिल्म एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन अश्विन तक ने वैभव की आतिशी पारी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। बता दें वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 7 चौके और 11 छक्के जड़े हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 265.79 के आसपास रहा। आईपीएल में यह वैभव की केवल तीसरी ही पारी थी, जिसमें उन्होंने इतिहास रच दिया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस रोमांचकारी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 35 गेंद खेलकर शतक जड़ दिया और पूर्व भारतीय बल्लेबाज यूसुफ पठान का 15 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वैभव की इस आतिशी पारी ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से लेकर कभी विस्फोटक बल्लेबाज रहे युवराज सिंह तक सभी क्रिकेटर्स को अपना मुरीद बना लिया है।

आईपीएल में सबसे तेज शतक

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार 28 अप्रैल 2025 को अपनी आयु से अधिक बड़ा कारनामा कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाकर रख दी। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में मात्र 35 गेंदों में शतक जड़कर पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान का 15 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बता दें 2010 में यूसुफ पठान ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 35 गेंद पर शतक जड़ा था। वे इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। उनका यह रिकॉर्ड अब 15 साल बाद 2025 में टूट गया है। यानी जब युवराज ने यह रिकॉर्ड बनाया था तब तो वैभव का जब जन्म भी नहीं हुआ था। बिहार के उभरते युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी उम्र से भी ज्यादा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। ओवरऑल आईपीएल में वैसे तो सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंद पर 100 रन पूरे किये थे।

यूसुफ पठान ने की वैभव की तारीफ

15 वर्ष पुराना अपना रिकॉर्ड टूटने पर यूसुफ पठान ने खुशी जाहिर की और पूर्व खिलाड़ी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की और लिखा है कि वैभव द्वारा सबसे तेज आईपीएल शतक का उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बहुत-बहुत बधाई। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए इस तरह खेलते हुए ऐसा होते देखना और भी खास हो जाता है। वैभव जैसे युवाओं के लिए इस फेंचाइजी में वाकई कुछ जादु बरकरार है। यूसुफ ने वैभव को प्रोत्साहित करते हुए लिखा है कि अभी बहुत आगे जाना है, चैंपियन।’

युवराज सिंह को भी पसंद आई वैभव की पारी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को भी वैभव की शानदार पारी पसंद आई है। वे वैभव से प्रभावित होकर उनकी तारीफ करने से स्वयं को रोक नहीं पाए। युवराज सिंह ने कहा 14 साल की उम्र में आप क्या कर रहे थे? और यह बच्चा बगैर पलक झपकाए दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों का पूरी दमदारी के साथ सामना कर रहा है! वैभव सूर्यवंशी इस नाम याद रखें! निडर रवैये के साथ इस तरह क्रिकेट खेलना! अगली पीढ़ी को मैदान पर चमकते हुए देखकर गर्व होता है।…प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 639
Tags: #Bihar in IPL 2025#Vaibhav Suryavanshi#Vaibhav Suryavanshi hit a century
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version