Thursday, March 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

उत्तराखंड काशीपुर में 9वीं के छात्र ने क्यों में मारी टीचर को गोली…?…लंच बॉक्स में छिपाकर लाया था तमंचा

DigitalDesk by DigitalDesk
August 21, 2025
in Uncategorized
0
student shot a teacher
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

9वीं के छात्र ने टीचर को मारी गोली

लंच बॉक्स में छिपाकर लाया था तमंचा, शिक्षक की हालत गंभीर

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे शिक्षा जगत को हिला दिया है। यहां एक निजी स्कूल में कक्षा 9 के छात्र ने अपने ही शिक्षक पर कक्षा के भीतर तमंचे से गोली चला दी। गोली शिक्षक के दाएं कंधे के नीचे लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ विवाद?

जानकारी के अनुसार, वारदात की शुरुआत छात्र और शिक्षक के बीच कहासुनी से हुई। शिक्षक ने अनुशासन के चलते छात्र को थप्पड़ मार दिया था। यह बात छात्र को इतनी नागवार गुज़री कि वह अगले ही दिन लंच बॉक्स में तमंचा छिपाकर स्कूल पहुंच गया। जैसे ही मौका मिला, उसने कक्षा के बीचोंबीच शिक्षक को निशाना बनाकर गोली दाग दी। इस अचानक हुए हमले से क्लासरूम में अफरा-तफरी मच गई। सहपाठियों ने चीख-पुकार मचाई और स्टाफ तुरंत शिक्षक को नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल शिक्षक की हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है।

जिलेभर में हड़कंप

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे जिले में आक्रोश फैल गया है। शिक्षक संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा की है। काशीपुर सहित कई इलाकों में स्कूल बंद रखे गए। उत्तराखंड सीबीएसई बोर्ड से जुड़े अध्यापक इस घटना के विरोध में धरने और हड़ताल पर बैठ गए हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है और उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल छात्र से पूछताछ की जा रही है कि हथियार उसे कहां से मिला और किसने उसे उकसाया।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

इस घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावक यह सोचकर डरे हुए हैं कि उनके बच्चे जिस स्थान पर शिक्षा लेने जाते हैं, वहां हथियारों के साथ इस तरह की घटनाएं कैसे हो सकती हैं?

क्या स्कूलों में बैग और लंच बॉक्स की जांच जरूरी है?
बच्चों तक हथियार कैसे पहुंच रहे हैं?
समाज में बढ़ती हिंसा का असर नाबालिगों पर क्यों पड़ रहा है?
इन सवालों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग दोनों को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
यूपी के गाजीपुर से भी सामने आया था खौफ़नाक मामला
9वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र को चाकू से मौत के घाट उतारा

काशीपुर की इस घटना से पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से भी इसी तरह की हैरान करने वाली वारदात सामने आई थी। यहां छात्रों के बीच हुए निजी स्कूल में विवाद ने खौफनाक रूप धर लिया। सकूल के 9वीं के एक छात्र ने 10वीं कक्षा के छात्र आदित्य वर्मा पर बाथरूम के पास अचानक उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बीच-बचाव करने आए तीन अन्य छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

चाकू छिपाकर लाया था आरोपी छात्र

जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्र चाकू को पानी की मेटल बोतल में छिपाकर स्कूल लाया था। जैसे ही मौका मिला, उसने आदित्य पर वार कर दिया। बताया जा रहा है कि आदित्य विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आरोपी छात्र ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

लगातार बढ़ रही हिंसक प्रवृत्तियां

इन दोनों घटनाओं ने समाज और शिक्षा व्यवस्था को गहरी चिंता में डाल दिया है। नाबालिग छात्रों द्वारा हथियारों का इस्तेमाल करना, छोटी-छोटी बातों पर हत्या या गोलीबारी तक पहुंच जाना, यह बताता है कि कहीं न कहीं बच्चों के भीतर गुस्से और हिंसा को नियंत्रित करने वाली व्यवस्थाएं नाकाम हो रही हैं। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि बच्चों में गुस्सा और तनाव बढ़ रहा है। मोबाइल और हिंसक कंटेंट उनकी मानसिकता को प्रभावित कर रहे हैं। पारिवारिक और सामाजिक दबाव भी बच्चों को हिंसक कदम उठाने पर मजबूर कर रहे हैं।

प्रशासन और सरकार पर दबाव

उत्तराखंड और यूपी की इन घटनाओं के बाद अभिभावक संगठन सरकार और शिक्षा विभाग से कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। स्कूलों में छात्रों की तलाशी और बैग चेकिंग अनिवार्य की जाए। बच्चों की काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। हथियारों की आसान उपलब्धता पर कड़ी निगरानी रखी जाए। काशीपुर और गाजीपुर की घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि अब शिक्षा संस्थान भी हिंसा से अछूते नहीं रह गए हैं। जहां बच्चों को किताब और पेन के साथ भविष्य गढ़ना चाहिए, वहीं अब लंच बॉक्स और बोतलों में तमंचे और चाकू छिपाकर लाए जा रहे हैं। यह केवल कानून-व्यवस्था का ही नहीं बल्कि सामाजिक चेतना का भी गंभीर संकट है। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ी में हिंसा और अपराध का यह बीज और गहरा जड़ जमा सकता है।
सवाल साफ है – क्या अब स्कूलों को भी पुलिस जैसी सुरक्षा की जरूरत पड़ने लगी है?

Post Views: 241
Tags: # student shot a teacher
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version