चमोली में एवलांच : अब भी 8 मजदूर फंसे, पीएम मोदी ने ली सीएम धामी से जानकारी… रेस्क्यू में बर्फबारी बनी बाधा

Uttarakhand Chamoli Avalanche Border Road Organization Project workers stranded

उत्तराखंड के चमोली में एवलांच को 24 घंटे से अधिक का समय हो गया है। अभी भी मलबे में 8 मजदूर फंसे हुए बताए जा रहे हैंं। जिनमें से 47 मजदूरों का रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन प्रोजेक्ट में करीब 57 मजदूर काम कर रहे थे। जिसमें से दो मजदूर पहले से ही छुट्टी पर थे। बाकी के ये सभी 55 मजूदर एवलांच की चपेट में आ गए। जिनमें से अब तक 47 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अब भी 7 फंसे हुए हैं।

PM ने की CM धामी से फोन पर बात

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एवलांच में फंसे मजदूरों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। इस दोरान सीएम धामी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से भारत- तिब्बत चीन सीमा पर स्थित माणा गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुए हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू के लिए चलाए जा रहे राहत अभियान को लेकर जानकारी दी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार 1 मार्च की सुबह सीएम धामी को फोन कर राहत एवं बचाव अभियान के बारे में जानकारी ली है।

फंसे मजदूरों को निकालने रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बचाव अभियान की जानकारी अपडेट करते हुए बताया कि फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है। गांव मांड़ा चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्र में है। जहां हिमस्खलन के कारण बीआरओ बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के 55 मजदूरों में से 47 को बचा लिया गया है। 14 मजदूरों को आज शनिवार की सुबह निकाला गया। अब भी 8 मजदूर वहां फंसे हुए हैं। बता दें यह एवलांच शुक्रवार 28 फरवरी की सुबह साढ़े 6 बजे के करीब आया था।

ऋषिकेष-बद्रीनाथ हाइवे पर पहाड़ों का मलबा

वहीं कर्णप्रयाग के पास ऋषिकेश और बद्रीनाथ हाइवे पर भी पहाड़ों से मलबा गिर गया है। जिससे ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर यातायात अवरुद्ध हो गया। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि रास्ते पर पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर गिरे हैं। हालांकि पत्थरों को हटाने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

चमोली में हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने पर जताया दुख,,,जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ…ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है…भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करते हैं।

Exit mobile version