Wednesday, June 18, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सुबह-सुबह 7 आईपीएस के तबादले, एक दिन पहले भी बदले थे योगी सरकार ने इतने IPS 

DigitalDesk by DigitalDesk
March 20, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
उत्तर प्रदेश में सुबह-सुबह 7 आईपीएस के तबादले, एक दिन पहले भी बदले थे योगी सरकार ने इतने IPS 
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश में सुबह-सुबह 7 आईपीएस के तबादले, एक दिन पहले भी बदले थे योगी सरकार ने इतने IPS 

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार इन दिनों आईपीएस- आईएएस अधिकारियों के तबादलों में व्यस्त है। अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। इस बीच आज गुरुवार 20 मार्च की सुबह योगी सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। बता दे इसके एक दिन पहले बुधवार को भी 16 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती मिली थी। गुरुवार की सुबह हुए इन तबादलों में उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा लखनऊ पदस्थ गया है। पहले वे पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराध में पदस्थ थे। इसी तरह आईपीएस विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त अपराध कानपुर नगर बनाया है। पहले विनोद कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा लखनऊ के पद पर पदस्थ थे।

Related posts

हरियाणा यूथ कांग्रेस के नतीजों में चौंकाने वाला मोड़! हिमानी नरवाल बनीं प्रदेश सचिव, लेकिन…

हरियाणा यूथ कांग्रेस के नतीजों में चौंकाने वाला मोड़! हिमानी नरवाल बनीं प्रदेश सचिव, लेकिन…

June 17, 2025
एमपी में 9 साल बाद सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ…जानें किस आधार पर मिलेगा प्रमोशन

एमपी में 9 साल बाद सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ…जानें किस आधार पर मिलेगा प्रमोशन

June 17, 2025

IPS अमित वर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध लखनऊ पदस्थ किया गया है। इसके पहले अमित वर्मा संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। जबकि आईपीएस बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था पुलिस कमिश्नरेट तैनात किया गया इसके पहले आईपीएस कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय पुलिस कमिश्नरेट कार्यरत थे।

गृह विभाग ने IPS प्रदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी पदस्थ किया है इसके पहले प्रदीप कुमार पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ मुख्यालय पर तैनात थे। इसी तरह IPS एसम कासिम को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर तैनात किया गया है। कासिम इसके पहले पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ में पदस्थ थे।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में आईपीएस मनोज कुमार अवस्थी को पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था पुलिस महानिदेशक लखनऊ पदस्थ किया गया है। इसके पहले मनोज कुमार पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहांपुर में पदस्थ थे।

एक दिन पहले मिली थी 16 IPS को नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश गृह विभाग की ओर से 19 मार्च को ASP रैंक के 16 आईपीएस अधिकारियों को नई जगह तैनात किया था। डीजीपी मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में बुधवार को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात 2021 बैच के 16 आईपीएस अधिकारियों काे नई तैनाती प्रदान की गई थी। दौरान कई आईपीएस अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल पर ही पद के अनुरूप तैनात किया गया था।

डीजीपी मुख्यालय में IG कार्मिक शलभ माथुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अंजली विश्वकर्मा को वहीं पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बना दिया गया। इसी तरह नोएडा कमिश्नरेट में तैनात शैव्या गोयल, लखनऊ कमिश्नरेट में पदस्थ किरन यादव द्वितीय, डॉ. अमोल मुरकुट, प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात पुष्कर वर्मा औऱआगरा कमिश्नरेट में तैनात आदित्य को भी अपनी प्रतिस्थापना वाली जगह पर ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया।

मुरादाबाद के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर आकाश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर पदस्थ किया गया है।

आजमगढ़ में पदस्थ अनंत चंद्रशेखर को चंदौली काे अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया। इसी तरह अंशिका वर्मा को बरेली में ही अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बना दिया गया। मुरादाबाद में पदस्थ अमरेंद्र सिंह को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पदस्थ किया गया है। गोरखपुर में पदस्थ रल्लापल्ली वसंथ कुमार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। आजमगढ़ में तैनात शुभम अग्रवाल को भदोही का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया। अयोध्या में तैनात अरुण कुमार सिंह को मैनपुरी का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में तैनात व्योम बिंदल को सहारनपुर का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अलीगढ़ में तैनात भंवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर का ASP ग्रामीण बनाया गया है।..

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 400
Tags: # yogi government#transfers IPS officersUttar Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

हरियाणा यूथ कांग्रेस के नतीजों में चौंकाने वाला मोड़! हिमानी नरवाल बनीं प्रदेश सचिव, लेकिन…

slide 1 to 3 of 3
हरियाणा यूथ कांग्रेस के नतीजों में चौंकाने वाला मोड़! हिमानी नरवाल बनीं प्रदेश सचिव, लेकिन…

हरियाणा यूथ कांग्रेस के नतीजों में चौंकाने वाला मोड़! हिमानी नरवाल बनीं प्रदेश सचिव, लेकिन…

राजनीति
BJP preparing to break into Lalu family stronghold

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: लालू परिवार के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में बीजेपी…PM की रैली से पहले सिवान में किये ये इंतजाम…

मुख्य समाचार
Bihar Election 2025 बाबा साहेब पर बिहार में सियासी जंग PK बोले – कांग्रेस सिर्फ झंडा उठाती है!

Bihar Election 2025 बाबा साहेब पर बिहार में सियासी जंग PK बोले – कांग्रेस सिर्फ झंडा उठाती है!

बिहार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 17, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version