लोकसभा चुनाव 2024: UP सियासत में मुलायम सिंह की पोती अदिति ने इस तरह की एंट्री की तैयारी…सीख रहीं मां डिंपल यादव से सियासी गुर

Uttar Pradesh Samajwadi Party Mulayam Singh Yadav Granddaughter Aditi Yadav Dimple Yadav Akhilesh Yadav

यूपी की सियासत में मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक सक्रियता किसी से छुपी नही है। सैफई के इस परिवार की तीन पीढ़ियां यूपी में सियासत की ऊंचाइयों पर पहुंच चुकी हैं। अब समाज वादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी सांसद डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव ने भी राजनीति का ककहरा सीखना शुरु कर दिया है। मुलायम के परिवार से एक और सदस्य की राजनीति में एंट्री के लिए नींव मजबूत की जा रही है। हम बात कर रहे हैं अखिलेश और डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव की। 22 वर्षीय अदिति इन दिनों अपनी मां डिंपल यादव के साथ चुनाव प्रचार में खूब नजर आ रही हैं।

सैफई से मुलायम सिंह यादव ने सियासत में अपना कदम रखा था। इसके बाद उनके भाई शिवपाल सिंह यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी सियासत में उतरे । इसके बाद नंबर आया दूसरी पीढ़ी यानी मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव और भतीजे धर्मेंद्र यादव का पदार्पण हुआ तो अखिलेश की शादी के बाद मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव भी राजनीति की डगर पर चलती नजर आईं। उन्होंने चुनावी जंग भी जीती। मुलायम सिंह यादव की तीसरी पीढ़ी के रूप में पोते तेजप्रताप यादव ने मैनपुरी से 2014 में लोकसभा के उप चुनाव में जीत हासिल की और संसद की सीढ़ी चढ़ी। अब करीब एक दशक से सैफई परिवार के एक नए सदस्य ने यूपी की सियासत में अपना कदम रखा है। सैफई परिवार का यह परिवार है अखिलेश और डिंपल की बेटी अदिति यादव जो सियासत का ककहरा सीख रहीं हैं।

अदिति कुसमरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में नजर आईं
अदिति कुसमरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में नजर आईं

कुसमरा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुईं शामिल

हम बात कर रहे हैं सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव की। 22 वर्ष की अदिति सोमवार को कुसमरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में नजर आईं। वे अपनी मां डिंपल यादव के साथ ही यहां पहुंचीं थीं। यहां मां डिंपल यादव ने जब कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो वह बड़ गौर से एक-एक शब्द सुनती नजर आईं। वहीं कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से वार्ता के दौरान भी अदिति बारीकी से सब कुछ सीखतीं नजर आईं। ऐसे में कहीं न कहीं इसे अदिति की राजनीति में कदम रखने से पहले की तैयारी माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव में सपा मुखिया की पत्नी सांसद डिंपल यादव इस बार भी मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ रहीं हैं। चुनाव प्रचार के लिए जब डिंपल कुसमरा पहुंचीं तो साथ में उनकी बेटी अदिति यादव भी दिखाई दी। कुसमरा के सम्मेलन में अदिति कार्यकर्ताओं के बीच नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपनी मां डिंपल यादव के मंच से कहे हर एक शब्द को गौर से सुना और समझा।

कार्यकर्ताओं के बीच अपने लिये जगह बनाई
कार्यकर्ताओं के बीच अपने लिये जगह बनाई

कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर सुना भाषण

अदिति यादव कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं वे चाहतीं तो मंच पर अपनी मां डिंपल यादव के साथ भी बैठ सकती थीं। अदिति ने मंच से नीचे कार्यकर्ताओं के बीच अपने लिये जगह बनाई। कुछ महिला कार्यकर्ताओं के बीच अदिति भी सादगी के साथ बैठीं नजर आईं। यह भी कह सकते हैं कि वे सपा कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर उनसे जुड़ने की कोशिश करतीं नजर आईं।
अब वजह चाहे जो भी हो लेकिन अदिति का लोगों के बीच आने से उसके राजनीति में आने की चर्चाओं ने जोर जरूर पकड़ लिया है।

सोशल मीडिया पर र​हती हैं सक्रिय

अखिलेश यादव और डिंपल यादव की बेटह अदिति यादव की बात करें तो वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अदिति के करीब 3 लाख 66 हजार फॉलोअर्स हैं, तो वहीं एक्स पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करीब 3.06 लाख है।

Exit mobile version