Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

मेरठ का अनोखा ATM चोर!…जब भी जरुरत पड़ती थी पैसों की..ATM से कर लेते थे चोरी..,धीरे-धीरे कर चुराये 65 लाख रुपये….!चोरी के तरीके ने किया पुलिस को हैरान

DigitalDesk by DigitalDesk
March 3, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, मेरठ, संपादक की पसंद
0
A unique case of ATM theft came to light in Meerut Uttar Pradesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मेरठ का अनोखा एटीएम चोर!…जब भी जरुरत पड़ती थी पैसों की..एटीएम में कर लेते थे चोरी..धीरे धीरे कर चुराये 65 लाख रुपये….!

उत्तरप्रदेश के मेरठ में एटीएम से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी कोई ओर नहीं एटीएम में रुपये डालने वाली पूर्व कंपनी का ही एक कर्मचारी है। जिसने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इन दोनों ने ही मिलकर एक नहीं बल्कि मेरठ जिले के तीन एटीएम को निशाना बनाया। इस तरह करीब 65 लाख रुपये से अधिक की राशि गायब कर दी गई।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • पासवर्ड से एटीएम में सेंधमारी,आरोपी पकड़ाये
  • तीन ATM को बनाया अपना निशाना
  • थोड़ा-थोड़ा कर एक से सवा महीने में 65 लाख की चोरी
  • पुलिस रकम की बरामदगी में जुटी

मेरठ के माल रोड सबएरिया कैंटीन के पास एसबीआई का एटीएम से जब राशि कम निकली तो बैंक अधिकारी सजग हो गए। उन्होंने ऑडिट टीम को पूरा मामला जांच के लिए सौंपा जिसने एटीएम में चोरी का खुलासा कर सनसनी फैला दी।

पुलिस और बैंक के अधिकारियों की मौजूदगी में कई घंटे लगातार छानबीन चली। जिस तरह के हालात थे एटीएम के नजर आ रहे उसे देखकर अंदेशा जताया जा रहा था कि किसी कर्मचारी की मिलीभगत हो सकती है। जांच हुई तो एक पूर्व कर्मचारी पकड़ाया। पुलिस ने उसे हापुड़ से गिरफ्तार किया। जब सख्ती से पूछताछ में उसने एटीएम में चोरी का पूरा सच उगल दिया। जिसे सुनकर पुलिस और बैंक के अधिकारी हैरान रह गये।

दरअसल जिस आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। वह एटीएम में रुपये फीड करने वाली एक पूर्व कंपनी का कर्मचारी है। उसे कंपनी में काम करते समय एटीएम के पासवर्ड की जानकारी थी। इसलिए वह बैंक के एटीएम के पासवर्ड जानता था। जब एटीएम में रुपये फीड करने वाली मौजूदा कंपनी हिताची ने इसे टेक ओवर किया तो वह एटीएम के पासवर्ड बदलने में जुटी गई,लेकिन खास बात यह निकलकर आ रही है कि नई कंपनी भी पासवर्ड बदलते समय पुराने कर्मचारी की ही मदद कंपनी ले रही थी। ऐसे में उसने ऐसा पासवर्ड तैयार किया, जिसे वह बहुत आसानी से याद रख सके। नई कंपनी को लग रहा था कि पूर्व वाली कंपनी का कर्मचारी नया पासवर्ड डाल रहा है लेकिन वह तो अपनी सहूलियत के अनुसार पासवर्ड डाल रहा था, जिसे आसानी से याद रखा जा सके।

ऑडिट के समय दूसरे ATM से जमा कर देता था पैसे

आरोपी शुभांशू शर्मा ने बताया कि वह पिछले करीब पांच साल से सिक्योर वेल्यू कम्पनी में बतौर कस्टोडियन के पद पर कार्य कर रहा है। यह कंपनी एसबीआई के एटीएम में कैश डालने का काम करती है। जब उसने शुरू में एटीएम में रुपये डाले तो इतनी राशि देखकर उसके मन में लालच आने लगा। ऐसे में उसने एटीएम में रखी जाने वाली राशि में से थोड़े थोड़े रुपये अपनी जरूरत के लिए निकालना शुरू कर दिये। जब बैंक एटीएम का ऑडिट कम्पनी के ऑडिटर की ओर से किया जाता था तो वह दूसरे एटीएम से राशि निकालकर उसी एटीएम में पूर्ति कर दिया करता था। इस तरह उसका काम ठीक से चल रहा था। उसने इस तरह एटीएम से चोरी जारी रखी।

Post Views: 924
Tags: #Uttar Pradesh Meerut #ATM theft #A unique case
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version