Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी में 37 सीट जीतने वाली सपा ने की बुलडोजर मॉडल को लेकर ये डिमांड… क्या योगी सरकार दिखाएगी माफिया और गैंगस्टर पर नरमी…क्या लग जाएगा बुलडोजर पर ब्रेक..

DigitalDesk by DigitalDesk
June 12, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तरप्रदेश में लोकसभा की 37 सीटों के साथ समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चुनाव में सबसे ज्यादा सीट जीती हैं। इसलिए समाजवादी पार्टी अब उत्तर प्रदेश में बुलडोजर मॉडल पर रोक लगाने की डिमांड कर रही है। अखिलेश की पार्टी का दावा है कि जो वोट उत्तरप्रदेश में मिले हैं वह बुलडोजर मॉडल के खिलाफ डाले गए हैं। इसलिए सवाल उठ रहे हैं यूपी में बुलडोजर मॉडल का क्या होगा।

यूपी में 37 सीट जीतने वाली सपा ने की डिमांड

  • समाजवादी पार्टी यूपी में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी
  • सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का दावा
  • यूपी की जनता ने बुलडोजर मॉडल के खिलाफ दिया मत
  • अब बुलडोजर मॉडल पर रोक लगाने की डिमांड
  • बुलडोजर मॉडल के खिलाफ डाले वोट

उत्तरप्रदेश की 80 लोकसभा सीटों का समीकरण

  • समाजवादी पार्टी 37 सीट
  • भारतीय जनता पार्टी 33 सीट
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 6 सीट
  • राष्ट्रीय लोक दल आरएलडी 2 सीट
  • आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)- 1 सीट
  • अपना दल (सोनोवाले) 1 सीट

जिस बुलडोजर से उत्तर प्रदेश के माफिया अपराधी तक डरते थे। उस बुलडोजर मॉडल का अब उत्तर प्रदेश में क्या होगा। यह सवाल इसलिए भी पूछा जा रहा है क्योंकि समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाया है। लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद इस पर रोक लगाने की डिमांड हो रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि बुलडोजर क्या है। बुलडोजर असल में विध्वंस करने की नीति है। ​लेकिन चुनाव में बुलडोजर के खिलाफ और बुलडोजर वाली मानसिकता के खिलाफ जनादेश मिला है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

वहीं भाजपा के नेताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए चिंताजनक विषय रहती थी। लेकिन उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी है। तब से राज्य में कानून व्यवस्था अपनी पटरी पर है। यूपी की योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को संभालने का काम किया है। लोकसभा के चुनाव के परिणामों से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को जोड़कर देखना गलत है।

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे में उत्तर प्रदेश भाजपा की सीट में कमी हुई है। इसे यूपी में बुलडोजर एक्शन से जोड़कर इसे देखा जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पिछले महीने बुलडोजर पर बयान दे चुके हैं। अखिलेश का कहना है यह बीजेपी वाले जो है। कभी-कभी बुलडोजर से से लोगों को डराते हैं। बुलडोजर में दिमाग होता है क्या। अगर बुलडोजर में दिमाग नहीं होता है और कभी स्टेरिंग पर आदमी बदल गया तब क्या होगा।

दरअसल अखिलेश यादव का यह बयान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुलडोजर मॉडल के विरोध में था। अब 37 सीट जीतने के बाद अखिलेश यादव की पार्टी बुलडोजर मॉडल को उत्तर प्रदेश से हटाने की मांग कर रही है। माना जा रहा है कि यूपी में सरकार के कामकाज करने के तरीके बदल सकते हैं। यानी अपराधियों के खिलाफ अब यूपी में एक्शन बुलडोजर मॉडल और माफिया खत्म करने वाला मॉडल दोनों में बदलाव संभव है। बुलडोजर और एनकाउंटर की वजह से यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरी है। ऐसा विशेषज्ञ भी मानते हैं लेकिन चुनाव में खराब स्थिति के चलते और दो साल के बाद आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार काम करने के तरीकों में बदलाव आ सकता है।

  • 2017 से 2024 तक यूपी में हुई सख्त कार्रवाई
  • माफिया गैंगस्टर और अपराधियों के मकानों पर चला बुलडोजर
  • 12000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई
  • माफिया की संपत्ति को किया बुलडोजर से जमीदोज
  • 2017 में बनी थी यूपी में योगी सरकार
  • माफिया संपत्ति पर 2017 में बुलडोजर चलना शुरू हो गया था
  • 24 से ज्यादा माफियाओं के घर पर चला बुलडोजर
  • 2021 तक 67000 एकड़ जमीन करायी बुलडोजर की मदद से मुक्त
  • अब तक यूपी के 14000 गैंगस्टर पर एक्शन लिया
  • 21000 करोड़ की संपत्ति राजसात
  •  योगी समर्थकों को पसंद है बाबा का बुलडोजर मॉडल
  • विपक्ष बुलडोजर एक्शन में बदलाव की कर रहा डिमांड

विपक्षी पार्टियां बुलडोजर को लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साध रहीं है। अब सवाल भी खड़े कर रही हैं। जिसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि 2017 2024 तक उत्तर प्रदेश में माफिया गैंगस्टर और अपराधियों की 12000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई या उसे बुलडोजर से जमीदोज कर दिया गया है।

2017 में योगी सरकार के बनते ही शुरू हो गया था माफिया संपत्ति पर बुलडोजर चलना

2017 के दौरान यूपी में योगी सरकार के बनते ही माफिया संपत्ति पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया था। अब तक 24 से ज्यादा माफियाओं के घर पर बुलडोजर चल चुका है। योगी सरकार के मुताबिक 2021 तक 67000 एकड़ जमीन बुलडोजर की मदद से अधिकांश मुक्त किया जा चुका है। अब तक यूपी के 14000 गैंगस्टर पर एक्शन लिया जा चुका है। उनकी 21000 करोड़ की संपत्ति राजसात या तबाह कर दी गई। यूपी में बुलडोजर का डर बड़े-बड़े माफिया और अपराधियों पर भी भारी है। योगी समर्थकों को बाबा का बुलडोजर मॉडल पसंद है लेकिन विपक्ष बुलडोजर एक्शन में बदलाव की डिमांड कर रहा है। अखिलेश यादव 37 सीटों के साथ अब यूपी में बड़ी सियासी ताकत बन गये हैं। चुनाव में उन्होंने यूपी की सबसे ज्यादा सीट जीतने में कामयाबी मिली है। इसलिए समाजवादी पार्टी भी अब उत्तरप्रदेश के बुलडोजर मॉडल पर रोक लगाने की डिमांड कर रही है। अखिलेश यादव की पार्टी का कहना है वोट मिले हैं वो बुलडोजर मॉडल के खिलाफ डाले गये हैं।

Post Views: 196
Tags: # yogi government#brake on bulldozer model#mafia gangster#Samajwadi Party 37seats#Uttar Pradesh Lok Sabha Resultakhilesh yadav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version