Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

BJP का मिशन-80 : लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे नव मतदाताओं से वर्चुअली बात

DigitalDesk by DigitalDesk
January 24, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य, स्पेशल
0
pm bjp
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां तेज हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 24 जनवरी को लखनऊ में युवा मतदाताओं से वर्चुअली संवाद करने वाले हैं। इसके दूसरे दिन 25 जनवरी को देश भर में 8 करोड़ नवमतदाताओं में चुने गए 50 लाख मतदाताओं का महासम्मेलन आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नव मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

  • यूपी में बीजेपी का मिशन 80
  • पीएम मोदी करेंगे नव मतदाताओं से चर्चा
  • लखनऊ में मोदी करेंगे वर्चुअली बातचीत
  • पीएम भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
  • लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी
  • नए मतदाताओं को देंगे मतदाता पहचान पत्र
  • अन्य सामग्री दे कर उन्हें सम्मानित करेंगे

2019 में 62 सीटों पर कमल खिलाने में कामयाब हो गई थी BJP

2019 के चुनाव में भाजपा ने 78 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें से वह 62 सीटों पर कमल खिलाने में कामयाब हो गई थी। वहीं बीजेपी के सहयोगी दल अपना दल एस को दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 2019 में सपा और बसपा गठबंधन कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाया। जहां बसपा के खाते में जहां 10 सीटें आई थीं तो वहीं सपा को भी महज पांच सीटों पर जीत हासिल हुई थी। अब यूपी में मिशन 80 के लक्ष्य को पूरा करने की करने के लिए भाजपा की नजर अब युवा मतदाताओं पर है। जिन्हें पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करीब 8 लाख नए मतदाता शामिल होंगे। इसके जरिए यूपी में भाजपा बड़े चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। पीएम मोदी हर विधानसभा क्षेत्र में पहली बार मतदाता बने 2000 नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र और अन्य सामग्री दे कर उन्हें सम्मानित करेंगे। यूपी में होने जा रहे नव मतदाता सम्मेलन की पूरी जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपी गई है।

Related posts

Working women hostels in Madhya Pradesh

नारी सशक्तिकरण की दिशा में मोहन सरकार की नई पहल : मध्यप्रदेश में बनेंगे वर्किंग वुमेन हॉस्टल

March 8, 2026
World Women Day 2026

विश्व महिला दिवस 2026: भारत की आत्मा है ‘नारी’…जब नारी शक्ति बनती है राष्ट्र शक्ति…इतिहास से वर्तमान तक नारी नेतृत्व

March 8, 2026

सभी 6 क्षेत्रों के प्रभारी बनाए गए

उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रांशु दत्त दिवेदी ने बताया कि प्रदेश के सभी 6 क्षेत्रों के प्रभारी पहले ही बना दिए गए हैं। पश्चिम क्षेत्र का प्रभार हर्षवर्धन सिंह को सौंपा है तो अवध क्षेत्र का प्रभार देवेंद्र पटेल को दिया गया है। ब्रज की जिमेदारी का प्रभार अरुण यादव के पास है तो कानपुर की जिम्मेदारी रोहित मिश्रा को सौंपी गई है। इसी तरह काशी के नवमतदाताओं को जोड़ने का जिम्मा रंजीत राय को सौंपा गया है। गोरखपुर का प्रभार अनुभव द्विवेदी के कंधों पर डाला गया है। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में नव और युवा मतदाताओं को जोड़ा जा रहा है। अलग अलग क्षेत्र के प्रभारी यहां कोचिंग सेंटर्स के साथ स्कूल और कॉलेज में 18 साल पूरा करने वाले छात्रों को जोड़ रहे हैं। एक युवा जो मतदाता नहीं बने हैं उनका नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाया जा रहा है।

Post Views: 160
Tags: #New Voter Conference#Uttar Pradesh Lok SabhaPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version