Saturday, September 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

वाराणसी में सीएम योगी…विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी..दी ये सख्त हिदायत

DigitalDesk by DigitalDesk
June 17, 2025
in स्पेशल
0
वाराणसी में सीएम योगी…विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी..दी ये सख्त हिदायत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath ने वाराणसी के अपने दौरे के दौरान 24 जून को होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही सीएम ने शहर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने सख्त लहजे में अधिकारियों को चेताया कि कोई भी योजना समय से बाहर नहीं जानी चाहिए और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वाराणसी के विकास का जायजा
सीएम योगी ने देखी विकास कार्यों की हकीकत
रिंग रोड के काम को सीएम ने परखा
अफसरों का दी सीएम ने हिदायत
अभियान चलाकर पूरी की जाएं योजनाएं
परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर करें पूरी
पावर कट तथा डिमांड पर रखने के निर्देश

Related posts

From cash to security how much has the Yogi government beneficiary models changed

नकद से सुरक्षा तक… योगी सरकार का ‘लाभार्थी मॉडल’ कितना बदल गया?,,,2027 से पहले यूपी में कल्याणकारी योजनाओं का नया विस्तार

September 18, 2026
journalist Deepak Chaurasia has gone viral again for those five questions he asked Modi

2002 का सवाल, 2012 तक जारी रहा सिलसिला… मोदी से पूछे वो 5 सवाल फिर ट्रेंड हुए जाने माने पत्रकार दीपक चौरसिया

September 17, 2026

सीएम योगी ने वाराणसी के सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में सीएम योगी ने जनपद में चल रही परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा समय से परियोजनाएं पूरी होने से शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य को लाभ मिलता है। बरसात से पहले नालों की सफाई को प्राथमिकता देने की बात कही और नालों से निकली सिल्ट को तुरंत हटाने के निर्देश दिए ताकि जलजमाव की समस्या न हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिंग रोड, गंगा नदी पर निर्माणाधीन सेतु और दालमंडी सड़क चौड़ीकरण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने कहा कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया तथा विश्वनाथ मंदिर परिसर में डिजिटल ऑडियो-वीडियो सेवा की शुरुआत की।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारी
दरअसल वाराणसी में 24 जून को आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों पर विशेष ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

स्वच्छता को लेकर सीएम ने नगर निगम को लगातार अभियान चलाने, कूड़ा घरों की निगरानी करने और सरकारी कार्यालयों में सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने पुलिस कर्मियों से भी श्रमदान की अपेक्षा जताई। साथ ही, शहर में अवैध अतिक्रमण और होर्डिंग्स के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर उन्होंने पूर्व में चालान हो चुके वाहनों के लाइसेंस रद्द करने, वाहन जब्त करने और भारी जुर्माना लगाने की बात कही। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को पावर कट पर सतर्क रहने और भूमिगत केबल कार्यों के बाद शीघ्र सड़क मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा।

बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश
उन्होंने विकास प्राधिकरण को गंजारी स्टेडियम के पास पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिया। साथ ही भवन नक्शों की ऑनलाइन मंजूरी प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। जीपीएस सब-स्टेशन के काम में देरी पर नाराज होकर कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय करने के आदेश दिए। सीएम योगी ने साफ कहा कि वाराणसी को एक आदर्श शहर के रूप में विकसित किया जाए जहां शासन की नीतियों का सीधा असर आमजन के जीवन पर दिखे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags: #CM Yogi Adityanath #cm yogi gave these instructions
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version