Wednesday, June 11, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी उप चुनाव: सियासी चर्चा में ये दो सीट…करहल में जीजा-साला आमने-सामने! ….जानें कटेहरी में क्या है ओबीसी गणित का खेल! दांव पर अखिलेश और योगी की साख

DigitalDesk by DigitalDesk
November 10, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ
0
Uttar Pradesh by election Karhal Assembly seat Katehari Assembly seat Akhilesh Yadav Samajwadi Party BJP
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवम्बर को मतदान है। इनमें दो विधानसभा सीटों पर सबसे अधिक चर्चा हो रही है। पहली करहल विधानसभा सीट और दूसरी कटेहरी विधानसभा सीट। यूपी की इन्हीं दोनों सीटों पर सियासी चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

यूपी में उपचुनाव का संग्राम!

  • करहल में जीजा-साला आमने-सामने!
  • कटेहरी में ओबीसी गणित का खेल!
  • सपा-बीजेपी में सीधी टक्कर!
  • सपा को सीट बचाने की चुनौती
  • बीजेपी की कब्जे की रणनीति!

यूपी की करहल विधानसभा सीट सपा की गढ़ मानी जाती है। इस सीट पर वर्ष 2022 में खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़े थे। उनके सामने बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंकी थी, परंतु जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच पाई थी। अखिलेश यादव ने 67 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उन्हें यह सीट त्यागना पड़ा।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025

करहल विधानसभा सीट

किसके बीच टक्कर ?

  • बीजेपी- अनुजेश प्रताप सिंह
  • सपा- तेज प्रताप यादव
  • बसपा- अवनीश कुमार शाक्य

मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,82,378
  • पुरूष मतदाता- 2,07,457
  • महिला मतदाता- 1,74,917

जातीय समीकरण

  • यादव-1 लाख 30 हजार
  • अनुसूचित जाति- 60 हजार
  • शाक्य- 50 हजार
  • ठाकुर- 30 हजार
  • पाल और बघेल- 30 हजार
  • मुस्लिम-25 हजार
  • लोधी- 20 हजार
  • ब्राह्मण-20 हजार
  • बनिया समाज-15 हजार

करहल सीट पर पिछले चुनावी नतीजे

विधानसभा चुनाव                  प्रत्याशी                     दल का नाम                         कुल वोट
2022                                 अखिलेश यादव          सपा                                   1,48,196
डॉ.एसपी सिंह बघेल    बीजेपी                                80,692
कुलदीप नारायण        बसपा                                 15,701

2017                                 सोबरन सिंह यादव       सपा                                   1,04,221
रमा शाक्य                 बीजेपी                                65,816
दलवीर                      बसपा                                 29,676

2012                                सोबरन सिंह यादव      सपा                                    92,536
जयवीर सिंह              बसपा                                  61,593
अनिल कुमार यादव   बीजेपी                                  13,114

2007                                सोबरन सिंह             सपा                                      52,471
रमेश                      बसपा                                    35,142
शिशुपाल सिंह          कांग्रेस                                    18,245

अखिलेश के गढ़ करहल में उपचुनाव का सियासी संग्राम

करहल विधानसभा क्षेत्र सपा प्रमुख अखिलेश यादव का गढ माना जाता है। इस सीट पर उपचुनाव का दंगल शुरू हो चुका है। सपा का सबसे मजबूत अखाड़ा मानी जाने वाली इस सीट पर पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के भतीजे और पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव मैदान में उतारे हैं। दूसरी तरफ बीजेपी से उनके फूफा यानि चाचा धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई अनुजेश यादव चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में राजनीति की कुश्ती रोमांचक हो चुकी है।

कटेहरी में 1991 के बाद नहीं जीती बीजेपी

बात करें अंबेडकर नगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट की तो से सीट पर साल 1991 को छोड़ दिया जाए तो बीजेपी यहां से जीत दर्ज नहीं करा सकी। 2022 में सपा के लालजी वर्मा विधायक चुने गए थे। सपा के लालजी वर्मा ने बीजेपी के अवधेश द्विवेदी को हराया था। लोकसभा चुनाव 2024 में लालजी वर्मा अंबेडकर नगर से सांसद चुन लिए गए। जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी। अर्थात ये दोनों सीटे सपा अपने पास रखने के लिए जोर लगा रही है। वहीं बीजेपी इन दोनों सीटों पर कब्जा जमाने की जुगत में लगी है। इन्हीं दोनों के सियासी गणित को समझने कोशिश करेंगे।

कटेहरी में किसके बीच टक्कर ?

  • बीजेपी- धर्मराज निषाद
  • सपा- शोभावती वर्मा
  • बसपा- अमित वर्मा

कटेहरि में मतदाता

  • कुल मतदाता- 4 लाख
  • पुरूष मतदाता- 2,10,568
  • महिला मतदाता-1,90,306

जातीय समीकरण

  • अनुसूचित जाति-95 हजार
  • ब्राम्हण-50 हजार
  • क्षत्रिय 30 हजार
  • कुर्मी-47 हजार
  • मुस्लिम- 40 हजार
  • यादव- 22 हजार
  • निषाद- 30 हजार
  • मौर्य-10 हजार
  • राजभर-20 हजार
  • बनिया-15 हजार
  • पाल-7 हजार
  • कुम्हार-6 हजार
  • नाइ-8 हजार
  • चौहान-5 हजार
  • विश्वकर्मा-4 हजार
  • अन्य-10,285

2022-जनादेश

  • जीते- लालजी वर्मा,सपा
  • हारे- अवधेश द्विवेदी,बीजेपी

कटेहरि सीट का इतिहास

  • 1957- लोकनाथ सिंह, कांग्रेस
  • 1962- रघुनाथ सिंह,सोशलिस्ट पार्टी
  • 1967- रामनारायण त्रिपाठी, कांग्रेस
  • 1969- भगवती प्रसाद शुक्ल, कांग्रेस
  • 1974- भगवती प्रसाद शुक्ल, कांग्रेस
  • 1977- रवीन्द्र नाथ तिवारी, जनता पार्टी
  • 1980- जिया राम शुक्ल, कांग्रेस (आई)
  • 1985- रवीन्द्र नाथ तिवारी,जनता पार्टी
  • 1989- रवीन्द्र नाथ तिवारी,जनता दल
  • 1991- अनिल कुमार तिवारी,बीजेपी
  • 1993- राम देव वर्मा,बसपा
  • 1996- धर्म राज निषाद,बसपा
  • 2002- धर्म राज निषाद,बसपा
  • 2007- धर्म राज निषाद,बसपा
  • 2012- शंखलाल माझी,सपा
  • 2017- लालजी वर्मा,बसपा
  • 2022- लालजी वर्मा,सपा

कटेहरि विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे

  • विकास और बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा
  • कटेहरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन न रुकना मुद्दा
  • कटेहरी को नगर पंचायत बनाने की मांग
  • रोजगार के साधन न के बराबर
  • इस क्षेत्र में रोजगार का साधन सिर्फ कृषि
  • ख़राब सड़के,बिजली, पानी भी एक मुद्दा

बसपा को कटेहरी में उम्मीद

अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में तीनों प्रमुख दलों ने ओबीसी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। इनमें बीजेपी ने बसपा सरकार में मंत्री रहे धर्मराज निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि सपा ने शोभावती वर्मा और बसपा ने अमित वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर कुर्मी और निषाद जाति के वोटर लगभग बराबर की संख्या में हैं। दोनों ओबीसी जातियों में गठजोड़ न हो शायद इसलिए बीजेपी ने ये फैसला लिया है। बीजेपी ने पिछले चुनावों से सबक लेते हुए जातिगत समीकरण को साधने की कोशिश की है। जिसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प दिख रहा है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 339
Tags: #cm yogi BJP#Karhal Assembly seat#Katehari Assembly seatakhilesh yadavby-electionSamajwadi PartyUttar Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bihar Assembly Elections: राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग….सोशल मीडिया पर राहुल ने अब पूछा EC से ये सवाल…!

Rahul Gandhi vs Election Commission before Bihar assembly elections

Bihar Assembly Elections: राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग….सोशल मीडिया पर राहुल ने अब पूछा EC से ये सवाल…!

मुख्य समाचार
उत्तरप्रदेश में अलर्ट मोड पर सपा पंचायत चुनावों की चिंता सता रही सपा को

उत्तरप्रदेश में अलर्ट मोड पर सपा पंचायत चुनावों की चिंता सता रही सपा को

उत्तर प्रदेश
घंटों सर्च ऑपरेशन के बाद भी खाली हाथ: शिलांग में रहस्यमय ढंग से लापता इंदौर का कपल

Raja Raghuvanshi Murder Case:इंदौर हनीमून कपल सोनम राजा के मामले में बड़ा खुलासा – पुलिस को सोनम गाजीपुर में मिली… सोनम निकली बेवफा!…”राज” के लिए “राजा” की हत्या

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 11, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version