यूपी में बीजेपी का ‘गांव-गली-वार्ड चलो’ अभियान का आगाज…पार्टी कार्यकर्ताओं की घर-घर दस्तक

Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party village street ward Chalo campaign

उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने आज 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक गांव-गली-वार्ड चलो अभियान का आगाज किया है। इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों को गिनायेंगे, योजनाओं का प्रचार करेंगे।

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री मंत्री और पार्टी के अन्य नेता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में इस दौरान जनसंपर्क करेंगे। इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों को शामिल होने के निर्देश दिये गये हैं। अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार का लेखा-जोखा जनता के दरबार में रखेंगे।

अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के नेताओं की ड्यूटी लगाई

पार्टी ने अभियान के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी स्वयं बाराबंकी सदर विधानसभा में रहेंगे तो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर दक्षिण, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट, पार्टी प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह बाराबंकी सदर विधानसभा क्षेत्र में अभियान के दौरान जनसंपर्क करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्टी सांसद, विधायक, महापौर, ही नहीं आयोग-बोर्ड-निगम के अध्यक्ष और सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि इस अभियान में शामिल होंगे।…प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version