Saturday, May 17, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

खत्म होगा आस्थावानों का पांच सौ साल का इंतजार, मंदिर में बाल स्वरुप में होंगे श्री राम के दर्शन

DigitalDesk by DigitalDesk
December 31, 2023
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
1
Uttar Pradesh Ayodhya Ram Temple Pran Pratishtha Event 22 January 2024
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है यह भावुक क्षण आने वाले हैं। आस्थावानों के लिए यह पांच सौ साल का इंतजार खत्म होने की कहानी है, तो सपने साकार होने का गौरवशाली क्षण भी है। आखिरकार वाह तारीख नजदीक आ ही गई। जिसका इंतजार हिन्दू धर्म और उसकी मान्यताओं में विश्वास रखने वाले लोग पिछले 500 वर्षों से कर रहे थे।

  • अब तक सिर्फ सुनते ही रहे अयोध्या में मंदिर बनेगा
  • अब होंगे मंदिर में रामलला के दर्शन
  • इस शुभ मुहूर्त में होंगे भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन
  • 360 फीट लंबा और 235 फीट चौड़ा मुख्य मंदिर
  • मंदिर में नहीं होगी माता सीता की प्रतिमा
  • देश के अलग-अलग हिस्सों से आएंगे साधु-संत

मंदिर के पूर्व दिशा में बना है सिंहद्वार

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि पर नया मंदिर बनकर लगभग तैयार हो गया है। बचे हुए काम को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। तैयारियां अपने अंतिम स्तर पर हैं। आने वाले 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से साधु-संतों को अयोध्या बुलाया जा रहा है। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे प्रतिष्ठित लोग प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। बता दें मुख्य मंदिर 360 फीट लंबा और 235 फीट चौड़ा है। मंदिर का शिखर 161 फीट ऊंचा है। इसमें खास बात ये है कि जो मूर्ति स्थापित होगी वह बाल स्वरूप की होगी। जिसमें भगवान की शादी नहीं हुई है। यानी को मुख्य मंदिर में आपको मां सीता की मूर्ति नजर नहीं आएगी। राम लला के दर्शन के लिए भक्तों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। मंदिर का प्रवेश पूर्व दिशा में बने सिंह द्वार से दर्शन के लिए प्रवेश मिलेगा। सिंह द्वार से 32 सीढ़ियां चढ़कर सबसे पहले रंग मंडप मिलेगा। यहां भगवान राम के जीवन से जुड़े चित्र और किरदार दीवारों पर उकेरे गए हैं।

Related posts

‘सेना के अपमान’ के आरोप पर मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपनी सफाई में क्या कहा? प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

‘सेना के अपमान’ के आरोप पर मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपनी सफाई में क्या कहा? प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

May 16, 2025
भारत की तैयारी इस तैयारी से हैरान परेशान पाकिस्तान

भारत की तैयारी इस तैयारी से हैरान परेशान पाकिस्तान

May 16, 2025

दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 5 सेकेंड से मुहूर्त

पंडित विश्वेश्वर शास्त्री बताते हैं कि 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 5 सेकेंड से मूल मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरु होगा जो 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड तक चलेगा। यानी प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त कुल 1 मिनट 24 सेकेंड का ही होगा। जैसे-जैसे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की तारीख नजदीक आ रही, उसके साथ ही अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग दर्शन पूजन करने पहुंच रहे हैं। राम लला का दर्शन करने जा रहे लोगों का कहना है ​कि यह उनकी जिंदगी का सबसे स्वर्ण दिन होगा। जब से राम मंदिर आंदोलन शुरू हुआ।

सुदर्शन कुमार कहते हैं तब से वे इसे देख रहे हैं। जब ताला खुला, तब वहां आए थे। फिर 5-6 दिन 1992 को भी पत्नी के साथ थे। लेकिन अब वो नहीं है। आज दर्शन करने से पहले उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाई और उनकी आज्ञा लेकर आये हैं कि राम लला का दर्शन करने जा रहे हैं। इससे बड़ी हमको कोई खुशी नहीं होगी। इसी तरह मालदा से अपने दोस्तों के साथ दर्शन करने आए राम कृष्ण मौर्य का कहना हैं अयोध्या के विषय में यही सुनते आए थे कि कभी मंदिर नहीं बनेगा। लेकिन अब मंदिन बनकर तैयार हो गया है। तो उन्हें बहुत खुशी हो रही है। पूरा माहौल ही यहां का बदल गया। 22 जनवरी तारीख अब आ रही है। वहीं राजस्थान से राम लला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं वृद्ध प्रेम कंवर कहती हैं 10 साल पहले वे अयोध्या आई थी। तीसरी बार फिर से आईं हैं। उनके गांव से यहां एक पूरी बस आई है। खुशी की बात है कि राम मंदिर बन गया है। अब हम अच्छे से दर्शन पूजन कर पाएंगे।

इस अजय वाण से किया था राम ने रावण का संहार

अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मदिर में पौराणिक अजयबाण की प्रतिकृति रखी जाएगी। पांच फिट लंबे इस बाण की शक्तिपीठ अंबाजी में शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पौराणिक कथाओं में उल्लेख मिलता है कि भगवान श्री राम ने इस बाण से ही रावण का वध किया था। इस बाण को सोने, चांदी, तांबे, पीतल और लोहे के मिश्रण से तैयार किया गया है। श्री आरासुरी देवस्थान ट्रस्ट और अंबाजी की प्रेरणा से अहमदाबाद के जय भोले ग्रुप ने यह अजय वाण की प्रतिकृति का निर्माण किया है। इस वाण को अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर में स्थापित किया जाएगा। अजयबाण की पूजा अर्चना शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर के बाह्मणों ने शास्त्रोक्त विधि विधान से की है। पौराणिक कथाओं में अजयबाण के साथ शक्तिपीठ अंबाजी का अनोखा जुड़ाव पाया जाता है। मान्यता है कि त्रेतायुग में भगवान श्री राम और लक्ष्मणजी की मुलाकात जब ऋषि श्रृंगी से हुई थी तो उन्होंने ही भगवान श्री राम को आद्यशक्ति मां अंबा को पूजा कर उन्हें प्रसन्न करने को कहा था। मां अंबा ने ही प्रसन्न होकर श्री राम को वरदान देते हुए आशीर्वाद के रूप में अजयवाण दिया था।

Post Views: 203
Tags: #22 January 2024ayodhyaPran Pratishtha EventRam TempleUttar Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

भारत की तैयारी इस तैयारी से हैरान परेशान पाकिस्तान

slide 1 to 3 of 3
भारत की तैयारी इस तैयारी से हैरान परेशान पाकिस्तान

भारत की तैयारी इस तैयारी से हैरान परेशान पाकिस्तान

वीडियो
यूपी: विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी के बाद राम गोपाल यादव ने सफाई में क्या कहा?

यूपी: विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी के बाद राम गोपाल यादव ने सफाई में क्या कहा?

स्पेशल
बुंदेलखंड में खंड—खंड होती BJP…!कौन कर रहा अंचल में बीजेपी पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह पर काला जादू?.. जानें किस पर लगा आरोप

बुंदेलखंड में खंड—खंड होती BJP…!कौन कर रहा अंचल में बीजेपी पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह पर काला जादू?.. जानें किस पर लगा आरोप

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 16, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version