अलीगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला…बेटी की होनी था शादी…मां ने कर दिया दामाद के साथ ये कांड…!

Uttar Pradesh Aligarh girl mother ran away with son in law

अलीगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला…बेटी की होना था शादी…मां ने कर दिया दामाद के साथ ये कांड…!

उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ वैसे तो तालों के लिए देश भर में प्रसिद्ध है, लेकिन यहां जिले में एक अनोखी घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर जिसने भी सुना वह हैरान है। अक्सर आपने शादी होने वाली दुल्हन को तो अपने प्रेमी संग घर से भागने खबरों में पढ़ा और देखा होगा। लेकिन यहां अलीगढ़ में मामला एकदम उल्टा हुआ है।

पूरा घर कर दिया खाली

अलीगढ़ में दुल्हन की मां ही घर के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। है न हैरान कर देने वाली खबर, लेकिन यह सच है। इससे भी बड़ी हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह महिला अपनी ही बेटी के होने वाले पति के संग भाग गई। जी हां यह भी सौ फिसदी सच है। दुल्हन की मां को अपने होने वाले दामाद से ईश्क हो गया। फिर क्या था वह अपने होने वाले दामाद के ही संग भाग गई। जबकि बेटी की शादी इसी माह की 16 अप्रैल को होने वाली थी। उससे पहले इस कलयुगी मां ने इस तरह की ऐसी घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है। जिससे सुनकर सभी कोई हैरान हैं।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का है। जहां पर रिश्तों को शर्मसार करते हुए बेटी की शादी की तैयारी करते करते एक महिला अपने ही होने वाले दामाद के साथ ही भाग गई। महिला ने यह कदम उस समय उठाया जब 16 अप्रैल को उसकी बेटी की उस युवक के साथ शादी होनी थी। जिस लड़के के साथ उसकी बेटी के हाथ पीले होना थे, महिला ने उसी को अपना दिल दे दिया। घर से जेवर और नकदी समेट कर उस लड़के के साथ भाग निकली।

दामाद को दिलाया था स्मार्टफोन

बता दें इस महिला ने हाल ही में अपने होने वाले दामाद को एक महंगा स्मार्टफोन दिलवाया था। इसके बाद दोनों की अक्सर मोबाइल फोन पर बात हुआ करती थी। बातों के बीच कब दोनों में प्यार पनप गया, पता ही नहीं चला।आखिर में दोनों प्यार की खातिर एकसाथ घर से भाग गए।

परिवार में हड़कंप..पति लगा रहा थाने के चक्कर

इस घटना के बाद से पूरे परिवार में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जिस लड़की की शादी होना थी, उसकी हालत खराब है। उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टर उसे ड्रीप लगकर ठीक करने की कोशिश में जुटे हैं, वहां बेटी का पिता और महिला का पति पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है। बेटी को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि किस तरह उसकी सगी मां ही उसकी खुशियों की दुश्मन बन गई। जहां बेटी अपनी शादी के सपने देख रही थी, वहीं अब वह अपनी मां की हरकत से हैरान है। उसके सारे अरमान मां ने चकनाचूर कर दिए।..प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version