Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी उपचुनाव: वोटिंग की बदली तारीख… मीरपुर में RLD को राहत तो BJP को मिला चैन…आम चुनाव के बाद जयंत चौधरी की पहली परीक्षा

DigitalDesk by DigitalDesk
November 6, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
Uttar Pradesh 9 Assembly Seat By-Election RLD BJP Kartik Mela
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव की तारीख बदलने से बीजेपी और आरएलडी की बांछे खिल गई हैं। चुनाव आयोग ने इन सीटों पर बीजेपी और आरएलडी की गुहार को स्वीकार करते हुए मतदान के लिए अब 20 नवंबर की तारीख मुकरर्र कर दी है। कार्तिक पूर्णिमा मेले के चलते बढ़ गई थी बीजेपी आरएलडी की चुनावी टेंशन।

इससे पहले जब चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया था तब इन 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 13 नवंबर की मुकर्रर की गई थी। अब तारीख बदलने से कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग के कदम से मीरापुर सीट पर बीजेपी और आरएलडी दोनों ही दल ने राहत की सांस ली है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • उपचुनाव के मतदान की तारीख बदली
  • मीरापुर में RLD को राहत…BJP को चैन
  • कार्तिक पूर्णिमा का स्नान 15 नवंबर को है
  • पहले 13 नवंबर को होना थी वोटिंग
  • मेले के चलते बदली मतदान की तारीख
  • आरएलडी और बीजेपी ने किया था चुनाव आयोग का रुख
  • कार्तिक पूर्णिमा से पहले ही लग जाता है कई क्षेत्र में मेला

आम चुनाव के बाद जयंत चौधरी की पहली परीक्षा

राष्ट्रीय लोक दल आरएलडी ने लोकसभा चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा था। अपने कोटे की दो सीट पर आरएलडी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी के खेमे में जाने के बाद विधानसभा उप चुनाव में जयंत चौधरी की यह पहली परीक्षा है। उन्हें मीरपुर विधानसभा सीट पर परीक्षा देना होगी। दरअसल मीरपुर विधानसभा सीट पहले 2022 में सपा के समर्थन से आरएलडी ने जीती थी, लेकिन विधायक चंदन चौहान के सांसद चुने जाने के बाद मीरपुर सीट पर अब उपचुनाव हो रहे हैं। जहां से आरएलडी ने मिथलेश पाल को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर सवा लाख से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं, जिसपर सपा की ओर से सुंबुल राणा, बसपा की ओर से शाह नजर और आजाद समाज पार्टी की ओर से जाहिद हुसैन के साथ AIMIM ने भी अरशद राणा को चुनाव में उतार रखा है। मुस्लिमों के वोटों के बिखराव का खतरा देख जयंत चौधरी को अपने उप चुनाव में जीत की उम्मीद नजर आ रही है। यही कारण है कि उन्होंने कार्तिक पूर्णिका के मेले के चलते उप चुनाव की तारीख बदलवाने के लिए ईसी से गुहार लगाई थी।

पहले था सपा का साथ, अब जयंत केन्द्र में मंत्री हैं

आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी ढाई साल पहले समाजवादी पार्टी के समर्थन से मीरापुर विधानसभा सीट फतह कर चुके हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले सियासी हालात बदले और जयंत एनडीए का हिस्सा बन गए, अब वे केंद्रीय मंत्री हैं। उनकी पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव में उतरी है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में आरएलडी ने जाट-मुस्लिम-गुर्जर समीकरण के सहारे मीरापुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं अब उपचुनाव में आरएलडी हिंदू बनाम मुस्लिम की बिसात बिछी हुई नजर आ रही है। आरएलडी भी ले ही इस तरह अपना सियासी वर्चस्व को बनाए रखने के लिए बड़ा सियासी दांव चल रही हो, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा मेले ने उसके मुखिया की सियासी टेंशन बढ़ा दी है। ऐसे में आरएलडी के सामने मीरापुर सीट को बचाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

हिन्दू वोट प्रतिशत कम होने की थी आशंका

बता दें उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहा उपचुनाव का मुकाबला अब अपने दिलचस्प मोड पर पहुंच गया है। इस बीच चुनाव आयोग की ओर से मतदान की तारीख बदल दी जाती है। अब राज्य की सभी 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर के बदले सात दिन बाद 20 नवंबर को वोटिंग होगी। दरअसल चुनाव आयोग की ओर से कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले को देखते हुए उपचुनाव के मतदान की तारीख बदली है।
चुनाव आयोग से बीजेपी और आरएलडी की ओर से लगातार मतदान की तारीख बदलने की गुहार लगाई जा रही थी। अब चुनाव आयोग का फैसला आने के बाद मीरापुर सीट पर जहां आरएलडी के जयंत चौधरी ने राहत की सांस ली है तो वहीं बीजेपी चैन महसूस कर रही है।
बता दें महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ उत्तरप्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया था। झारखंड में जहां पहले चरण के साथ यूपी की सभी 9 विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होना था, लेकिन अब यूपी उप चुनाव के मतदान की तारीख बदलकर 13 के बजाए 20 नवंबर कर दी गई है। यूपी में 9 सीट पर हो रहे इन उपचुनाव को 2027 का सेमीफाइनल माना जा रहा है। जिसके चलते पक्ष और विपक्ष दोनों ही दल ने पूरी ताकत झोंक दी है।
हालांकि कार्तिक पूर्णिमा के त्योहार के चलते चुनाव को लेकर बीजेपी और आरएलडी गठबंधन की सियासी टेंशन बढ़ गई थीं। जिसे लेकर चुनाव आयोग के सामने गुहार लगाई गई और चुनाव आयोग इससे सहमत भी नजर आया। चुनाव आयोग की ओर से यूपी उपचुनाव के लिए 13 के बजाए अब 20 नवंबर को वोटिंग की तारीख तय गई है। दरअसल कार्तिक पूर्णिमा का स्नान 15 नवंबर को है। वहीं वोटिंग के दो दिन के बाद गंगा स्नान होना है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर क्या वजह है कि आरएलडी और बीजेपी को परेशानी हो रही थी। जिसके चलते 13 नवंबर को होने वाले मतदान की तारीख को टलवाने के लिए चुनाव आयोग का रुख किय गया।

कार्तिक पूर्णिमा का है धार्मिक महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व और गंगा पूजन का उत्तर प्रदेश में धार्मिक महत्व है। इस साल 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर्व का स्नान होगा। जिसके चलते कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजन के लिए गंगा घाट पर जाते हैं, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मीरापुर, गाजियाबाद,कुंदरकी और मझवां के साथ प्रयागराज में लोग गंगा स्नान के तीन से चार दिन पहले ही गंगा घाट के किनारे जमा होने लगते हैं। यहां मैला जैसा लग जाता है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा के चलते बीजेपी और आरएलडी गठबंधन ने बहुसंख्यक समुदाय के लोगों के मतदान से वंचित रहने की संभाना जताई थी। यह उसकी टेंशन भी बन गई थी। क्योंकि हिंदू वोटों के कम होने का खतरा भी बीजेपी और आरएलडी के समाने था।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 280
Tags: #Kartik Mela 2024#RLD-BJP#Uttar Pradesh 9 Assembly Seat By-Election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version