Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: जानें ट्रम्प ने क्यों कहा— कमला हैरिस अब अचानक अश्वेत हो गईं, हैरिस ने दिया ट्रम्प को ये जवाब

DigitalDesk by DigitalDesk
August 2, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
US presidential election Former President Donald Trump Vice President Kamala Harris
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसके बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी बढ़ गया है। इस बीच पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की नस्लीय पहचान को पर गहरे सवाल उठाए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने एक कार्यक्रम के दौरान यह सवाल किया कि हैरिस भारतीय हैं या अश्वेत।

  • पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उठाए सवाल
  • कहा- अब अचानक हैरिस अश्वेत हो गईं हैं
  • कमला हैरिस ने दिया डोनाल्ड को जवाब
  • कहा- बेइज्जती करना ट्रम्प की पुरानी आदत

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कमला हैरिस हमेशा से स्वयं को भारतीय विरासत से जुड़ा बताती थीं। लेकिन अचानक कुछ साल पहले कमला हैरिस अश्वेत हो गईं। डोनाल्ड ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्हें कई साल तक तो यह पता नहीं था कमला अश्वेत हैं। उन्हें तो लगता रहा कि वे भारतीय मूल की हैं। अब कुछ साल से कमला हैरिस स्वयं को अश्वेत बताने लगीं हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

ट्रम्प ने कहा कि अब कमला चाहती हैं कि वे अश्वेत महिला के तौर पर दुनिया में जानी जाएं। इसलिए उन्हें नहीं पता कि वे भारतीय हैं या अश्वेत? खैर वे तो दोनों का सम्मान करते हैं। दरअसल बता दें कमला के पिता जमैकन थे। जबकि उनकी मां भारतीय थीं। वे अपने आप को भारतीय और अश्वेत मानती हैं।

ट्रम्प के बयान पर कमला हैरिस का भी रिएक्शन आया है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प की भाषा नफरती है। लोगों की बेइज्जती करना ट्रम्प की पुरानी आदत रही है। कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिकी लोगों को ट्रम्प से बेहतर इंसान की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे इंसान की जरूरत है जो नस्ल के आधार पर अमेरिका के लोगों को बांटने की राजनीति न करे।

अश्वेतों के लिए मैं सबसे अच्छा राष्ट्रपति रहा हूं-ट्रम्प

वहीं इंटरव्यू की शुरूआत में रिपोर्टर रेचल स्कॉट ने जब ट्रम्प से पूछा था कि अश्वेत लोगों आपको क्यों वोट देंगे। आपका तो अश्वेतों के खिलाफ बोलने का लंबा इतिहास रहा है। इस पर ट्रम्प ने कहा था कि यह सब गलत है। वे अब्राहम लिंकन के बाद से अश्वेत आबादी के लिए सबसे अच्छा राष्ट्रपति रहे हैं। ट्रम्प ने कहा कि कमला ने लॉ की पढ़ाई की है। इस दौरान भी वह एक बार फेल हुई थीं। यह फैक्ट है। कमला को नहीं लगता था कि वह एग्जाम पास कर पाएंगी। इसके अलावा ट्रम्प ने 6 जुलाई को 36 साल की अश्वेत महिला सोन्या मैसी की हत्या को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया। डोनाल्ड ने कहा कि केस के बारे में उन्हें ज्यादा नहीं पता है लेकिन जो भी हुआ वह बहुत बुरा हुआ है।

कमला हैरिस रंगभेद के खिलाफ लड़ती रही हैं

अमेरिका में रंगभेद बड़ी समस्या है, पुलिस बिना हिचकिचाए उनके खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल करती है। साल 2020 में जॉर्ज फ्लॉयड के मामले ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। एक ओर तो ट्रम्प ऐसे लोगों की आलोचना करने में हिचकते हैं, जो गोरों को ज्यादा बेहतर मानते हैं। वहीं कमला हैरिस उन सांसदों में से एक हैं, जिन्होंने रंगभेद करने वाले पुलिसवालों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए जस्टिस इन पुलिसिंग एक्ट का समर्थन किया था। हालांकि यह एक्ट पास नहीं हो पाया। कमला हैरिस के पक्ष में सबसे बड़ा फैक्टर उनका भारतवंशी, अश्वेत और महिला होना ही है। ये सब डेमोक्रेटिक पार्टी का सबसे बड़ा वोटबैंक है। चार साल तक उपराष्ट्रपति बने रहने के चलते कमला को खासा प्रशासनिक अनुभव हो गया है।

Post Views: 359
Tags: #US presidential election#Vice President Kamala Harrisformer President Donald Trump
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version