पेंग्विन पर ट्रंप का जवाबी टैरिफ…डोनाल्ड ट्रंप ने इस निर्जन आईलैंड को भी नहीं छोड़ा…लगा दिया टैरिफ
अंटार्कटिका एक बंजर और निर्जन ज्वालामुखी द्वीपों का एक समूह है। यह ग्लेशियरों से ढका है। लेकिन यह निर्जन द्वीप भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ के निशाने पर आ गया। इस निर्जन आइलैंड पर ट्रंप प्रशासन की ओर से 10% टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है। अमेरिका के इस एलान पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने चुटकी ली है।
- निर्जन ज्वालामुखी द्वीपों का एक समूह है अंटार्कटिका
- ग्लेशियरों से ढका है अंटार्कटिका
- ट्रंप के जवाबी टैरिफ के निशाने पर आया अंटार्कटिका
- निर्जन आइलैंड पर ट्रंप प्रशासन ने लगाया 10% टैरिफ
- ट्रंप प्रशासन के कदम पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने चुटकी ली
कहा जा रहा है कि इंसान तो इंसान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने जवाबी टैरिफ का ऐलान करते हुए मूक पेंग्विन्स को भी नहीं बख्शा। अंटार्कटिका का एक बंजर और निर्जन ज्वालामुखी द्वीपों का एक समूह है। यह पूरी तरह से ग्लेशियर्स से ढका हुआ है। अब यह भी डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ के निशाने पर आ गया। इस आइलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने 10% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से पैंग्विन्स के जिस आइलैंड पर टैरिफ लगाया गया है। उस आईलैंड का का नाम ‘हर्ड आइलैंड और मैकडोनाल्ड आइलैंड है। यह ऑस्ट्रेलिया का बाहरी क्षेत्र शामिल है। जो पृथ्वी के सबसे दूरस्थ इलाकों में से एक माना जाता है। ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट पर स्थित यह आइलैंड तक पहुंचने के लिए पर्थ से करीब दो सप्ताह की नाव यात्रा करना होगी। नाव के माध्यम से ही पहुंचा जा सकता है। अब तक यह आइलैंड आबादी रहीत और पूरी तरह से निर्जन हैं। माना जाता है कि मानव ने इस द्वीप पर आखिरी बार करीब 10 साल पहले कदम रखा था। यहां बर्फ ही बर्फ होने से जीवन कठिन होता है। ऐसे में इस आईलैंड पर केवल पेंग्विन्स ही दिखाई देते हैं।
इसके बाद भी हर्ड और मैकडोनाल्ड द्वीपों को व्हाइट हाउस की ओर से टैरिफ वाली उन देशों की सूची में शामिल कर लिया गया, जिन पर अमेरिका की ओर से जवाबी टैरिफ लगाया गया है। इसके अतिरिक्त अमेरिका की ओर से फल्कलैंड आइलैंड नामक द्वीप पर भी करीब 42% टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है। दक्षिण अमेरिका के इस द्वीप का क्षेत्रफल केवल 12,173 वर्ग किमी है। यहां साल 2021 की जनगणना के अनुसार केवल 3221 लोग निवास करते हैं।
आस्ट्रेलिया के PM ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप पर चुटकी ली
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप पर चुटकी ली है। अल्नेबानीज ने कहा पृथ्वी पर कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है।। चाहे वो हर्ड द्वीप और मैकडोनाल्ड द्वीप ही क्योें न हो जो ऑस्ट्रेलिया के कई ‘बाहरी क्षेत्रों’ में शामिल हैं। जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया की टैरिफ सूची में अलग से सूचीबद्ध किया है। वहां का सामान अमेरिका निर्यात किया जाता है तो वहां पर भी 10% टैरिफ लगाया जाएगा। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा यह बाहरी क्षेत्र ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा है। स्वशासित नहीं हैं। लेकिन संघीय सरकार के साथ उनका एक अनूठा संबंध है। व्हाइट हाउस की सूची में अब यह क्षेत्र कोकोस कीलिंग द्वीप, क्रिसमस द्वीप और नॉरफॉक द्वीप के नाम से शामिल किये गये हैं।