अमेरिका ने TRF को आंतकी सगठन घोषित कर दिया है। ये भारत की कूटनीतिक औऱ रणनीतिकि जीत के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका का ये फैसला भारत में आंतकवाद पर अंकुश लगाने और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए बेहतर साबित होगा। इससे पाकिस्तान में चल रही आंतक की फैक्ट्रियों पर रोक लगेंगी।
क्या है पूरा मामला
अमेरिका ने TRF मतलब की दी रैजिस्ट्रेस फ्रंट को एक आंतकी संगठन घोषित कर दिया है। TRF को ने कवले आंतकी सगंठन घोषित किया गया बल्कि घोषणा के साथ ही अमेरिका ने इसे आंतकी संगठनों की दो लिस्ट में डाल दिया। FTO ,SGDT की लिस्ट में शामिल कर लिया। FTO मतलब विदेश आंतकवादी संगठन और SGDT मतलब की वैश्विक आतंकी संगठन। अमेरिका के इस फैसले का भारत को कई मायने में फायदा मिलेगा । कैसे चलिए समझते हैं –
पहलगाम हमले में थी TRF का हाथ
TRF आंतकी संगठन का हाथ 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में था। बड़ी बात ये है कि इस हमले के बाद इस बात का भी खुलासा हुआ था कि TRF नाम का एक आंतकी संगठन भी है। दऱअसल आंतक के आकाओं को लगा कि वो धर्म से जुड़े नाम नहीं रखे ऐसा करने से आंतकी सगंठनों की पहचान किसी धर्म या देश से नहीं हो सकेगी। यही कारण रहा कि नए संगठन का नाम TRF मतलब कि –द रेजिसट्रेंश फ्रंट रखा गया। जब सरकार ने TRF की बेवसाइट और सारे सबूत दिए तो पहले तो TRF ने कहा कि उनकी वेबसाइट हैक हो गई लेकिन फिर बाद में यह साबित हो गया कि हमला TRF ने ही किया है।
TRF लश्कर ए तैयबा का है चेहरा
माना जा रहा है कि TRF और कुछ नहीं ब्लकि लश्कर ए तैयबा के चहेरे के तौर पर सामने हैं। दरअसल जब आंतकी संगठनो ने तय किया कि वो किसी धर्म से जुड़ा नाम नही रखेगे इसलिए लश्कर ए तैयबा को TRF का नाम दिया गया। जिससे वो किसी जेहादी संगठन नहीं लगे साथ ही किसी धर्म से जुड़ा भी नहीं लगे। पहलगाम हमले के बाद ये तस्वीर भी साफ हो गई कि लश्कर ए तैयबा और TRF दोनों एक ही हैं।
भारत ने चलाई भी वैश्विक मुहिम
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन सिदूंर किया और उसके बाद सांसदों के दल को दुनिया भर में भेजा। सांसदों के इन दलों ने विश्व भर में भारत की बात रखी और बताया कि पाकिस्तान किस तरह से भारत पर आंतकी हमले करा रहा है और पाकिस्तान में आंतकी की फैक्ट्रियां चल रही हैं। भारत ने इस दौरान TRF के बारे में भी विश्व को बताया। उसके बाद अमेरिका ने भी इसे आंतकी संगठन घोषित कर दिया।
असीम मुनीर और पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका
पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाशिंगटन गए थे। उसके बाद से लग रहा था कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ खड़ा नजर आएगा। लेकिन ऐसा नही हुआ। TRF को आंतकी संगठन घोषित किया जाना भारत की जीत के साथ साथ पाकिस्तान के लिए करारा झटका है। इसे भारत की कूटनीतिक जीत माना जा रहा है।