Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

Urban Body Elections2023:मप्र में 19 नगरीय निकाय में मतदान जारी, नगर सरकार चुनने की बारी

DigitalDesk by DigitalDesk
January 20, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Urban Body Elections2023:मप्र में 19 नगरीय निकाय में मतदान जारी, नगर सरकार चुनने की बारी

urban body elections 2023 voting continues turn to elect city government

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Urban Body Elections 2023: मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों का कार्यकाल जनवरी में पूरा होने जा रहा है। ऐसे में यहां चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह 7 बजे से मतदान प्रकिया जारी है। जो कि शाम 5 बजे तक चलेगा। इनमें 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषद शामिल हैं। इन 19 नगरीय निकायों के पांच जिलों के 343 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए 5 लाख 7 हजार 308 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए कुल 720 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। EVM से वोट डाले जा रहे हैं। इन स्थानों पर 23 जनवरी को सुबह 9 बजे से शुरू मतगणना होगी।

  • 7 बजे से लगी मतदान केन्द्र पर कतार
  • शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान
  • 6 नगर पालिका,13 नगर परिषद में मतदान जारी
  • 5 जिलों में चुने जाएंगे 343 वार्डों के पार्षद
  • 5 लाख 7 हजार 308 मतदाता
  • मतदान के लिए बनाए 720 मतदान केंद्र
  • 23 जनवरी को होगी मतगणना

सीएम ने सभी से मतदान की अपील

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से वोट डालने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट डालना हमारा कर्तव्य है। सभी काम छोड़कर सबसे पहले वोट डालने जाए। लोकतंत्र विजय हो सके इसके लिए मतदान ज़रूरी है।

Related posts

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

March 10, 2026
West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

March 10, 2026

यहां लगी मतदाताओं की कतार

जिन निकायों में मतदान किया जा रहा है उनमें गुना जिले की नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर, बड़वानी जिले की बड़वानी, सेंधवा और धार जिले की धार, मनावर और पीथमपुर शामिल है। यहां मतदान केन्द्र पर सुबह से ही कतार लगना शुरु हो गई थी। वहीं अनूपपुर जिले की नगर परिषद जैतहरी, खण्डवा जिले की ओंकारेश्वर, बड़वानी जिले की खेतिया, पानसेमल, पलसूद, राजपुर, अंजड़ और धार जिले नगर परिषद धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही में भी मतदान जारी है।

15 वार्ड 16 मतदान केन्द्र!

खंडवा के ओम्कारेश्वर में नगर परिषद चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। यहां सुबह 7 बजे से मतदान के लिए लोगों की कतार लगना शुरु हो गई थी। ओंकारेश्वर में 15 वार्ड है और 16 मतदान केंद्र यहां पर बनाए गए। वहीं  करीब 9026 मतदाता 15 वार्डों में के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। ओम्कारेश्वर नगर परिषद की सीट जनजाति महिला की सीट है। बीजेपी ने यहां महिला पर जोर देते हुए 10 महिला प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस ने 8 महिला प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। बता दें ओंकारेश्वर बड़ा पर्यटन स्थल है। हलांकि यहां कोई उद्योग नहीं है। और ना ही कोई बड़ा कारोबार है। जिसके चलते यहां के लोग पूरी तरह मंदिर पर ही निर्भर हैं।

धार जिले में 100 संवेदनशील बूथ

बता दें धार जिले के नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। जिले के पीथमपुर और मनावर नगर पालिका के साथ सरदारपुर, डही, धर्मपुरी, धामनोद, राजगढ़, सरदारपुर, धामनोद नगरीय नगर परिषद में मतदान हो रहा है। जिले के 2 लाख 90 हजार 654 मतदाता अपनी पसंद का प्रत्याशी चुनेंगे। धार जिला संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में जिले में 100 बूथ संवेदनशील है। करीब 402 बूथों पर मतदान हो रह है। धार शहर की बात करें तो यहां 106 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर सरकार चुनने के लिए मतदाता सुबह से ही कतार में नजर आ रहे हैं। दरअसल इस बार जो पार्षद चुनकर आएंगे वे अध्यक्ष चुनेंगे। धार में ओबीसी महिला के लिए अध्यक्ष का पद आरक्षित होने से दोनों ही दलों ने ओबीसी महिलाओं को मैदान में उतारा है. कई निर्दलीय महिला ओबीसी भी प्रत्याशी मैदान में है।

Post Views: 142
Tags: 13 Municipal Council19 urban bodiescounting of votes on 23 januamp urban body elections 2023Voting started from 7 am 6 Municipality
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version