UPSC में निकली इन पदों की सीधी भर्ती जाने कैसे करें आवेदन

UPSC Direct Recruitment 2026
संघ लोक सेवा आयोग ने कई सरकारी पदों के लिए सीधी भर्ती की घोषणा की। आयोग (UPSC) ने भारत सरकार के अंतर्गत सीधी भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन रिक्तियों में भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण में सहायक रक्षक, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में वरिष्ठ भंडार अधिकारी ग्रेड-II, और पशुधन अधिकारी के पद शामिल हैं।

इच्छुक उम्मीदवार upsconline.nic.in/ora/ पर उपलब्ध ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) पोर्टल के माध्यम से संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 मई, 2026 है।

रिक्तियों की संख्या और पद

Vacancies Post
8 Livestock Officer in Department of Animal Husbandry and Dairying, Ministry of Fisheries, Animal Husbandry and Dairying
7 Senior Store Officer Grade-II in Defence Research & Development Organisation (DRDO), Ministry of Defence
1 Assistant Keeper in Anthropological Survey of India, Ministry of Culture

पद के लिए आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक आवेदन पोर्टल upsconline.nic.in/ora पर जाएं।
एक अकाउंट बनाएं, सामान्य आवेदन फॉर्म भरें और संबंधित भर्ती पद के लिए आवेदन करें।
आवश्यक विवरण भरें।
आप संबंधित पद के लिए सफलतापूर्वक रजिस्टर हो जाएंगे।

Exit mobile version