UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…अनुज अग्रिहोत्री को ऑल इंडिया रैंक-1
संघ लोकसेवा आयोग की ओर से UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया है। जिसमें अनुज अग्निहोत्री को ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR 1) हासिल हुई है इसके साथ अनुज ने टॉप किया है। बता दें यह परीक्षा इस साल 27 फरवरी 2026 को समाप्त हुई थी। परीक्षा के अब रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इस साल कुल 958 परीक्षार्थियों की सिफारिश की गई है। जिनमें से 180 का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS के लिए हुआ है।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट 6 मार्च को जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इस बार अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है। परिणाम जारी होने के साथ ही आयोग ने मेरिट लिस्ट के साथ-साथ कट-ऑफ भी सार्वजनिक कर दी है। देशभर के लाखों उम्मीदवारों को इस रिजल्ट का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है।
टॉपर्स की सूची (UPSC CSE 2025)
पहला स्थान AIR 1: अनुज अग्निहोत्री
दूसरे स्थान पर राजेश्वरी एसयूवी एम
तीसरे स्थान पर अकांश ढुल रहे
अन्य टॉपर्स की बात करें तो चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला रहे तो पांचवें पर ईशान भटनागर को सफलता मिली है।
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर
टॉप 20 उम्मीदवारों की सूची
इस वर्ष घोषित परिणाम में टॉप 20 उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर इस प्रकार हैं—
1131589 – अनुज अग्निहोत्री
4000040 – राजेश्वरी सुवे एम
3512521 – अकांश ढुल
0834732 – राघव झुनझुनवाला
0409847 – ईशान भटनागर
6410067 – ज़िनिया अरोड़ा
0818306 – ए आर राजा मोहिद्दीन
0843487 – पक्षल सेक्रेटरी
0831647 – आस्था जैन
1523945 – उज्ज्वल प्रियांक
1512091 – यशस्वी राज वर्धन
0840280 – अक्षित भारद्वाज
7813999 – अनन्या शर्मा
5402316 – सुरभि यादव
3507500 – सिमरनदीप कौर
0867445 – मोनिका श्रीवास्तव
0829589 – चितवन जैन
5604518 – श्रुति आर
0105602 – निसार दिशांत अमृतलाल
6630448 – रवि राज
इन सभी उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल किया है।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा—
सबसे पहले upsc.gov.in या upsconline.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध UPSC Civil Services Final Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद मेरिट लिस्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
उम्मीदवार अपने रोल नंबर या नाम के जरिए सूची में अपना परिणाम देख सकते हैं।
भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें और चाहें तो उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
मेरिट लिस्ट के साथ कट-ऑफ भी जारी
UPSC ने फाइनल रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। इससे उम्मीदवारों को यह समझने में मदद मिलेगी कि चयन के लिए न्यूनतम अंक कितने रहे। कट-ऑफ अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार तय की जाती है।
लाखों उम्मीदवारों का सपना
हर साल देशभर से लाखों युवा UPSC सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन अंतिम चयन कुछ सौ उम्मीदवारों का ही हो पाता है। इसलिए इस परीक्षा में सफलता हासिल करना युवाओं के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होता।
इस वर्ष के परिणाम में चयनित उम्मीदवार अब प्रशिक्षण के बाद विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे और देश के प्रशासनिक ढांचे का हिस्सा बनेंगे। UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत कई केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है। परीक्षा तीन चरणों—प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार—में आयोजित की जाती है।





