अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी पर हंगामा…संध्या थिएटर मामले में लिया एक्शन…!
हैदराबाद में संध्या थिएटर मामले में साउथ सुपरस्टार और पुष्पा 2 के मुख्य कलाकार कलाकार अल्लू अर्जुन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जब उन्हें गिरफ्तार किया तो हंगामा हो गया। दरअसल चार दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में मची भगदड़ के के दौरान एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी। इसी मामले में
अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें साउथ सुपरस्टार और ‘पुष्पा 2’ के मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन के खिलाफ हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस की ओर से अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। फिल्म पुयपा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान पिछले दिनों थिएटर में भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। इसके साथ ही कई दर्शक घायल हो गए थे। पुलिस ने इस हादसे के लिए फिल्म के मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
बता दें फिल्म पुष्पा-2 ही नहीं स्वयं अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी इतनी अधिक है कि दर्शक उनकी एक झलक पाने को आतुर नजर आते हैं। इस क्रम में जब अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म के प्रमोशन करने अलग-अलग शहरों में जा रहे थे। इसी बीच में हैदराबाद के संध्या थिएटर भी पहुंचे थे। अल्लू अर्जन और स्थानीय प्रशासन को शायद अंदाजा भी नहीं था कि वहां इतनी बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो जाएगी। यहां बेतहाशा भीड़ उमड़ी थी। जिसके चलते यह भगदड़ हो गई और दुखद घटना हो गई। हादसे के बाद से ही अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार का सपोर्ट भी किया। अल्लू अर्जुन की ओर से इस हादसे को लेकर दुख भी जताया। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी की। इलाज का वादा भी उन्होंने किया था। उस समय अल्लू अर्जुन की ओर से पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया था।