Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा भड़का रहे हैं आग, आर-पार की लड़ाई को हैं पूरी तरह तैयार

आरजेडी-जेडीयू के बीच हुई डील का किया खुलासा

DigitalDesk by DigitalDesk
February 8, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
बिहार में उपेंद्र कुशवाहा भड़का रहे हैं आग, आर-पार की लड़ाई को हैं पूरी तरह तैयार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पटना।जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) सुर्खियों में हैं। लगातार। वह पिछले कुछ समय से जेडीयू (JDU) और आरजेडी (RJD) के बीच डील को लेकर काफी मुखर हैं और सवाल उठा रहे हैं। उपेन्द्र कुशवाहा लगातार यह कहते रहे हैं कि जनता को बताना चाहिए कि दोनों पार्टियों के बीच क्या डील हुई है? बुधवार को आखिरकार मीडिया के सामने उन्होंने इसका भी खुलासा कर दिया।

  • उपेंद्र कुशवाहा ने उन्होंने खुद ही इस बात का खुलासा कर दिया कि जेडीयू-आरजेडी के बीच वह किस डील की बात कर रहे हैं?
  • उन्होंने खुलकर तेजस्वी का नाम भी लिया
  • कुशवाहा ने यह भी साफ किया कि वह जेडीयू में हैं और पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं
  • उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह बार-बार आग्रह करते हैं कि मुख्यमंत्री बस चाहे, तो वह जाकर बात करने को तैयार हैं
  • कुशवाहा ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर कुछ नहीं चाहते हैं, बस पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं

चेहरा पसंद न होना व्यक्तिगत मामला

कुशवाहा ने कहा कि उनका चेहरा किसी को पसंद हो, न हो, इससे क्या फर्क पड़ता है। यह तो व्यक्तिगत मामला है। वह तो बस चाहते हैं कि जिस हिसाब से डील हुई है, पार्टी वैसे ही बढ़े। कुशवाहा ने कहा कि 2025 के लिए जेडीयू के अंदर से ही किसी का नाम आगे किया जाए, चाहे वह किसी समाज का हो।

Related posts

up Mission 2027

मिशन 2027 के लिए बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक दांव, यूपी में जिला स्तर पर बढ़ी निगरानी

June 7, 2026
Vaibhav Suryavanshi

सिर्फ खेलना नहीं, 20 साल तक क्रिकेट पर राज करना है: वैभव सूर्यवंशी का बड़ा सपना

June 7, 2026
  • कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू से नाम रहा तो वह तरीके से तैयार हैं और इसी से पार्टी मजबूत होगी, नहीं तो बर्बाद हो जाएगी
  • उपेंद्र कुशवाहा ने खुलकर तेजस्वी यादव का नाम लिया
  • उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार कहें कि डील नहीं हुई है और तेजस्वी का नाम आगे नहीं करेंगे

दो-चार लोग ही सीएम के बगलगीर

कुशवाहा ने कहा कि दो-चार लोग जो हैं वह मुख्यमंत्री के इधर-उधर घूमते रहते हैं। सीएम अपने मन से कुछ नहीं करते हैं। नीतीश कुमार ने बिहार को झंझावात से बाहर निकाला था। नीतीश कुमार ही थे जिनकी काबिलियत के चलते बिहार बाहर आ सका और अब फिर उसी राह पर बिहार जा रहा है। नीतीश कुमार के मन में भी दर्द है लेकिन यह काम उनसे करवाया जा रहा है।

जो करना है, पार्टी तय करे

19 फरवरी को उपेंद्र कुशवाहा ने बैठक बुलाई है और इसके पहले वह कार्यकर्ताओं को एक ओपन लेटर लिख चुके हैं। जब ुनसे पूछा गया कि पार्टी की ओर से कार्रवाई की बात कही जा रही है तो जवाब में उन्होंने कहा कि वह हर तरह की कार्रवाई झेलने के लिए तैयार हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए ही उन्होंने मीटिंग रखी है, कुशवाहा रहे या न रहे, पार्टी को बचा लिया जाए।

 

Post Views: 115
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version