Wednesday, March 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार

उपेद्र कुशवाहा ने अब फोड़ा लेटर-बम, खुले पत्र में नीतीश पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं से की अपील

कहा-पटना आकर पार्टी बचाएं

DigitalDesk by DigitalDesk
February 5, 2023
in बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
NItish kumar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पटना। पटना की हवा में गरमी आ गयी है। जेडीयू  की आपसी खींचतान से राज्य का सियासी माहौल गरम हो गया है। जद-यू नेता उपेंद्र कुशवाहा जो लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं, ने अब एक लेटर-बम फोड़ा है। पार्टी में क्या दो फाड़ होगा, या नीतीश कुशवाहा को मना लेंगे, या यह बीजेपी का गेम-प्लान है, ऐसे तमाम सवाल अभी राज्य की सियासी फिजां में तैर रहे हैं।

  • उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधकर बिहार की सियासत में गर्मी पैदा की
  • कुशवाहा ने जेडीयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक खुला पत्र लिखा है
  • इसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पटना में बैठक में आने अपील की है
  • कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि पटना आएं और पार्टी बचाएं
  • उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जेडीयू बर्बाद हो रही है और उनकी बात पर सीएम ध्यान नहीं दे रहे
  • कुशवाहा ने कहा- मैं पार्टी को बचाने की मुहिम पर हूं, मेरे ऊपर जो कार्रवाई करना हो करें

काफी दिनों से बचाना चाह रहे पार्टी

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह पार्टी बचाने की मुहिम में बहुत पहले से लगे थे। वह इसके पहले भी सीएम से मिलकर पार्टी की बैटको में लगातार बात कर रहे थे। कुशवाहा ने याद दिलाया कि पार्टी की जड़े समता पार्टी के समय से हैं और इसका बड़ा समर्थन गरीबों और सवर्णों के तौर पर बना रहा है।

Related posts

Purulia Anand Vihar Express will run on the tracks PM Modi will inaugurate the train

पटरी पर दौड़ेगी पुरुलिया–आनंद विहार एक्सप्रेस…इस दिन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ट्रेन का उद्घाटन

March 11, 2026
Justices JB Pardiwala and KV Viswanathan

कौन हैं SC के जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन…जिन्होंने दिल पर हाथ रखकर सुनाया इच्छामृत्यु का ये फैसला…

March 11, 2026
  • कुशवाहा ने कहा कि समता पार्टी के समय गरीबों और सामान्य जाति के लोगों का बड़ा समर्थन रहा है
  • अब सबको इस बात की चिंता सता रही है कि जेडीयू बर्बाद होती जा रही है
  • कुशवाहा ने कहा कि उनको लगता है कि कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनसे विमर्श किया जाए, क्योंकि सीएम तो बात सुन नहीं रहे
  • कैसे लोगों का अरमान बचाया जा सके, यह अभी मुख्य विषय है

कुशवाहा को नहीं कार्रवाई का डर

कुशवाहा ने कहा कि यह तो पार्टी को सोचना है कि वह उनके ऊपर कार्रवाई करेगी या नहीं। उन्होंने उल्टा पूछा कि क्या पार्टी को बचाने की मुहिम गलत है, क्या इस पर कोई कार्रवाई होती है? वह तो पार्टी के हित में काम कर रहे हैं। नीतीश पर हमला बोलते हुए कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने ऐसा परदा डाला है कि सही बात उन तक नहीं पहुंच पाती। अगर सही बात पहुंचती तो वह सकारात्मक होते।

  • उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि रोज पार्टी बर्बादी की ओर जा रही है, ऐसी परिस्थितियों में क्या फिर हमको बुलायेंगे?
  • आम जनता में पार्टी के लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है और कुशवाहा पार्टी को बचाने में लगे हैं, ऐसा उन्होंने दावा किया

बीजेपी से संबंधों पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी का सदस्य तो इस जीवन में नहीं बन सकते हैं, मौत कबूल कर सकते हैं। कुशवाहा ने कहा कि जिनको जो कहना है कहता रहे, उन्होंने अपने पूर्वजों से जिन आदर्शों को सीखा है उसके आधार पर राजनीति करते रहेंगे।

Post Views: 135
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version