अगस्त में दर्शकों के लिए धमाकेदार डिजिटल मनोरंजन का इंतज़ार खत्म होने वाला है।
नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, प्राइम वीडियो और सोनीLIV जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अगस्त 2025 में नई फिल्मों, सीरीज और रियलिटी शोज़ की झड़ी लगने वाली है। हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इस बार कंटेंट रोमांस, थ्रिलर, ड्रामा, एक्शन और एनिमेशन जैसे सभी जॉनर में पेश किया जा रहा है।
टफ्लिक्स पर 49 फिल्में और 31 नई सीरीज होंगी रिलीज
नेटफ्लिक्स के शेड्यूल के अनुसार अगस्त में Wednesday सीजन 2 (6 अगस्त), Perfect Match सीजन 3 (1 अगस्त), Outlander सीजन 7 (11 अगस्त) और The Thursday Murder Club जैसी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज रिलीज होंगी। इसके साथ ही रोमांटिक फिल्म My Oxford Year और तमाम डॉक्युमेंट्रीज़ भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।
जियोहॉटस्टार पर रियलिटी शो और एनिमेशन का जलवा
2 अगस्त से Pati Patni Aur Panga – Jodiyon Ka Reality Check शो का आगाज हो रहा है, जिसमें सेलिब्रिटी कपल्स के बीच दिलचस्प टास्क होंगे। वहीं, बहुप्रतीक्षित एनिमेटेड एक्शन फिल्म Mahavatar Narsimha का भी इस महीने ओटीटी प्रीमियर हो सकता है। इसके अलावा Special Ops 2 और Aap Jaisa Koi जैसी चर्चित सीरीज भी इसी प्लेटफॉर्म पर आ सकती हैं।
प्राइम वीडियो और सोनीLIV भी पीछे नहीं
प्राइम वीडियो की ओर से Ballard, The Traitors India Season 2 और तमाम अंतरराष्ट्रीय शो दर्शकों को लुभाएंगे। सोनीLIV पर सामाजिक और थ्रिलर ड्रामा आधारित कुछ भारतीय वेब सीरीज की लॉन्चिंग संभावित है। Apple TV+ पर Foundation सीज़न 3 जैसी ब्लॉकबस्टर साइ-फाई सीरीज भी दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण होंगी। इस अगस्त का महीना हर वर्ग के ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहेगा।





