UP Police Recruitment 2025: 26 हजार पदों पर जल्द भर्ती, योगी सरकार में युवाओं के लिए सुनहरा मौका
UP Police Recruitment : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार देने के सतत प्रयास कर रही है। इसी क्रम में अब राज्य के युवाओं के लिए पुलिस विभाग की ओर से दारोगा और सिपाही के 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी गई है। यूपी भर्ती बोर्ड आने वाले सितंबर 2025 में लिपिक संवर्ग की परीक्षा के बाद इन भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। राज्य की योगी सरकार का लक्ष्य चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द प्रशिक्षण देना है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने खोले युवाओं के लिए रोजगार के द्वार
पुलिस विभाग में दरोगा और सिपाही के पदों पर भर्ती
आगामी महीनों में बड़े स्तर पर शुरु होगी भर्तियों की प्रक्रिया
सितंबर 2025 से शुरू होंगी भर्तियां
पहले लिपिक फिर SI और सिपाही पद पर भर्ती
इस तरह उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UPPRPB ने वर्ष 2025 की सबसे बड़ी भर्तियों की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले सितंबर 2025 में उपनिरीक्षक लिपिक संवर्ग, सहायक उपनिरीक्षक (लेखा/गोपनीय) पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिनमें कुल 931 पदों पर भर्ती होगी। इसके बाद SI और आरक्षी Constable के पदों पर बड़े स्तर पर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
एसआई 4 हजार 534 पद…सिपाही 22 हजार से अधिक पद
भर्ती बोर्ड ने उपनिरीक्षक के लिए 4,534 पदों और सिपाही के लिए 22,000 से अधिक पदों की भर्ती की योजना तैयार की है।
26 हजार पदों पर पुलिस भर्ती की तैयारी
एसआई के साथ Constable के पद…सितंबर 2025 से आवेदन
60,244 आरक्षियों का प्रशिक्षण शुरू, नई बैच की तैयारी
8 साल में की गई करीब 2.18 लाख पदों पर नियुक्तियां
डिजिटल और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया होगी लागू
SI पदों का विवरण
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस: 4,242 पद
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (महिला पीएसी): 106 पद
प्लाटून कमांडर—उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस: 135 पद
विशेष सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक: 60 पद
सिपाही भर्ती को इस वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी पुलिस भर्ती माना जा रहा है। बोर्ड का उद्देश्य है कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।
60,244 आरक्षियों का प्रशिक्षण शुरू..अगली भर्ती होगी तेज
हाल ही में 60,244 आरक्षियों की नियुक्ति पूरी की गई है और इनका प्रशिक्षण विभिन्न पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में आरंभ हो चुका है। अब अगली भर्ती के लिए तैयारी ऐसे ढंग से की जा रही है जिससे प्रशिक्षण केंद्रों की उपलब्धता के अनुसार नई बैच को तुरंत प्रशिक्षित किया जा सके। यह रणनीति चयन प्रक्रिया को समयबद्ध और व्यावहारिक बनाएगी।
8 साल … 2 लाख से अधिक पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि पिछले 8 साल में कुल 2,18,262 पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इनमें कई पद शामिल हैं।
उपनिरीक्षक… 9,534 पद
महिला पुलिसकर्मी… 35,247
लिपिक संवर्ग, बंदी रक्षक, फायरमैन
कंप्यूटर ऑपरेटर, आरक्षी घुड़सवार
कई पदों पर भी हो चुकी है भर्ती
सरकार के इस दावे से स्पष्ट होता है कि प्रदेश सरकार पुलिस बल के सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार देने के लिए योगी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध नजर आ रही है है। आंकड़ों से यह संकेत मिलता है कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस बल के आधुनिकीकरण और युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष प्रयास किए हैं।
पारदर्शी और तकनीक-युक्त चयन प्रक्रिया
UPPRPB इस बार की भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में काम कर रहा है। परीक्षा में बायोमेट्रिक अटेंडेंस..सीसीटीवी निगरानी। सख्त एंटी-चीटिंग मानक अपनाए जाएंगे। इससे नकल, फर्जीवाड़ा और दलालों की भूमिका को समाप्त किया जा सकेगा। भर्ती बोर्ड का लक्ष्य है कि योग्य, ईमानदार और फिजिकली फिट अभ्यर्थियों का चयन हो।… प्रकाश कुमार पाण्डेय
तैयारी का सही समय अभी
SI और सिपाही की भर्ती के इच्छुक प्रतियोगियों के लिए यह समय निर्णायक साबित हो सकता है। परीक्षा जल्द घोषित हो सकती है, इसलिए अभ्यर्थियों को अभी से पाठ्यक्रम, अभ्यास, शारीरिक दक्षता और मनोवैज्ञानिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। कोचिंग संस्थानों के विशेषज्ञों का मानना है कि अब सिर्फ लिखित नहीं, शारीरिक, मानसिक और नैतिक मापदंडों पर भी खरा उतरना अनिवार्य होगा।