यूपी में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई दिशा…सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई दिशा देने की तैयारी तेज हो गई है। देश के सबसे बड़े इस राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में एक अहम उच्चस्तरीय बैठक की गई। जिसमें सरदार पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन योजना को लेकर बड़ा रोडमैप तय किया गया।
- सीएम की अध्यक्षता में अहम बैठक
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश
- सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह रहे मौजूद
- कैबिनेट मंत्री राकेश सचान रहे बैठक में मौजूद
- योगी की अध्यक्षता में अहम बैठक
- हर जिले में बनेंगे इंडस्ट्रियल जोन
- सरदार पटेल रोजगार योजना को गति
- औद्योगिक विकास पर योगी सरकार फोकस
- रोजगार से जुड़ा औद्योगिक मॉडल तैयार
- युवाओं के लिए स्किल ट्रेनिंग व्यवस्था
- एमएसएमई को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन
- प्लग एंड प्ले फैक्ट्री सुविधा
- एक परिसर में रोजगार विकास
- यूपी में नया औद्योगिक रोडमैप
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में सरदार पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन को प्रदेश के हर जिले में लागू करने पर मंथन हुआ..बैठक में ACS टू CM संजय प्रसाद, मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल,.सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह,कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार और सचिव मुख्यमंत्री सूर्य पाल गंगवार मौजूद रहे। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जनपदों में जल्द से जल्द भूमि चिह्नित की जाए, ताकि हर जिले में न्यूनतम 50 एकड़ में इंडस्ट्रियल जोन विकसित किया जा सके…यह महत्वाकांक्षी योजना उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर घोषित की गई थी…जिसका उद्देश्य औद्योगिक विकास को सीधे रोजगार से जोड़ना है…इन इंडस्ट्रियल जोन में प्लग-एंड-प्ले यूनिट, फ्लैटेड फैक्ट्री, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, टेस्टिंग लैब, डिजाइन और डिस्प्ले सेंटर, टूल रूम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी…साथ ही ईटीपी और सीईटीपी जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं भी होंगी…
एमएसएमई, सेवा क्षेत्र और नवाचार आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने पर है…एक ही परिसर में रोजगार, कौशल विकास, स्किल ट्रेनिंग, उद्यमिता मार्गदर्शन, इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप की सुविधा भी दी जाएगी… युवाओं और उद्यमियों के लिए ऋण योजनाओं की जानकारी हेतु विशेष केंद्र स्थापित किए जाएंगे… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना को चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक नीति का लक्ष्य प्रदेश में एक सक्षम, आधुनिक और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप औद्योगिक वातावरण तैयार करना है। कुल मिलाकर, सरदार पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन का एक नया और मजबूत मॉडल बनने की दिशा में बड़ा कदम है।