Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

यूपी के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा का नया दांव,जानकर आप भी होंगे हैरान

चुनाव वो लड़ रहे हैं पर प्रतिष्ठा भाजपा की लगी है

DigitalDesk by DigitalDesk
May 9, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ
0
यूपी के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा का नया दांव,जानकर आप भी होंगे हैरान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी राजनैतिक दांव पेंच चलने में माहिर है। विपक्ष को पटकनी कैसे और कहां देना है ये भाजपा को अच्छी तरह से आता है। यूपी के विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा ने कुछ इसी तरह का दांव चला है। जिससे तमाम विरोधी दल भी हैरान हैं।

–     10 मई को मतदान और परिणाम 13 मई को आएंगे
–      भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का है सवाल
–      स्वार में भाजपा ने नहीं उतारा अपना उम्मीदवार
–      स्वार में बसपा और कांग्रेस नहीं नहीं उतारे प्रत्याशी
–      दिग्गज नेताओं प्रतिष्ठा दांव पर

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तपन है और बीच में रामपुर के स्वार और मीरजापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उप चुनाव भी हैं। भले ही ये उप चुनाव हैं लेकिन मुकाबला बड़ा ही रोचक और अनोखे अंदाज वाला है। दोनों सीटों पर मतदान 10 और मतगणना 13 मई को होगी।

चुनाव वो लड़ रहे हैं पर प्रतिष्ठा भाजपा की लगी है

दोनों ही सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदबार नहीं उतारे हैं। भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) के उम्मीदबार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। चॅूकि भाजपा का सहयोगी दल है इसलिए भाजपा हर हाल में अपने उम्मीदवारों को चुनाव जिताना चाहती है।इसके लिए पार्टी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। तमाम चुनावी दांव पेंच के बीच निर्वाचन आयोग ने उप चुनाव के एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

स्वार में सपा के हिन्दुवादी स्वर

स्वार विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने हिन्दु उम्मीदवार पर दांव लगाया है। पार्टी जानती है कि ये इलाका मुस्लिमों का है इसके बाद भी हिन्दु उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है। जानकारों का मानना है कि सपा ने दो दांव चले हैं। एक तो हिन्दु प्रत्याशी अनुराधा चौहान को टिकट देकर हिन्दुओं को वोट मिलने की उम्मीद है और दूसरा आजम खां का इलाका है तो मुस्लिम वोटों का बिखराव होने की संभावना कम है। शायद इसीलिए सपा ने यहां अनुराधा चौहान पर दांव लगाया है। इसके अलावा यहां बसपा और कांग्रेस ने अपना उम्मीदबार नहीं उतारा है। इसका फायदा भी सपा लेने की फिराक में दिख रही है।

अपना दल से गठबंधन का फर्ज निभाएगी भाजपा

भाजपा और अपना दल के गठबंधन के उम्मीदवार शरीफ अहमद अंसारी यहां से चुनाव लड़ रहे है। अंसारी तबका पसमांदा समाज से आता है और भाजपा लंबे समय से पसमांदा समाज के वोट बैंक पर सेंध लगाने में जुटी हुई है। कभी पसमांदा समाज के सम्मेलन आयोजित करती है तो कभी उन्हे लुभाने के प्रयास करती दिखाई देती है। संभवत: इसी सोच के साथ भाजपा की सहमति से अपना दल ने अंसादी को मैदान में उतारा है। ऐसे में भाजपा अंसारी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि भाजपा की यहां प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। चॅूकि यहां आजम खां खुद प्रचार के लिए सड़क पर उतरे हैं तो भाजपा चुप कैसे बैठ सकती है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता इस चुनाव पर नजर रख रहे हैं।

स्वार विधानसभा में उप चुनाव का कारण

स्वार विधानसभा सीट पर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्लाह आजम की सदस्यता रद्द हो गई थी इसलिए यहां उप चुनाव हो रहे हैं। यहां से अब्दुल्लाह दूसरी बार जीतकर आए थे लेकिन उन्हे अपनी सदस्यता गंवाना पड़ी। आपको बता दें कि अब्दुल्लाह ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) के हैदल अली और हमजा खान को हराया था।

छानबे में अपना दल का रहा है कब्जा

बीते दो चुनाव में मीरजापुर की छानबे सीट पर अपना दल का कब्जा रहा है। वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना दल ने यहां से जीत दर्ज की थी। इस बार पूर्व विधायक स्वर्गीय राहुल कोल की पत्नि रिंकी कोल को टिकट दिया गया है। रिंकी कोल सांसद पकौड़ीलाल कोल की पुत्रबधु हैं और सपा की उम्मीदबार कीर्ति कोल भी राजनैतिक घराने से हैं उनके पिता भाईलाल कोल छानबे से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का यह गढ़ माना जाता है। ऐसे में पार्टी के लिए अपनी प्रतिष्ठा का बड़ा सवाल बन गया है।

Post Views: 173
Tags: Up News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version