Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश आगरा

UP के गंगा एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर इंडियन एयर फोर्स पहली बार करेगी नाइट लैंडिंग अभ्यास…दुश्मन को एक्सप्रेस वे से सेना देगी मुंहतोड़ जवाब

DigitalDesk by DigitalDesk
May 2, 2025
in आगरा, उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
UP Ganga Expressway Airstrip Indian Air Force Night Landing Exercise
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश आज बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी के साथ एक्सप्रेस प्रदेश बन चुका है। प्रदेश के एक्सप्रेस वे विकास को रफ्तार देने के साथ-साथ आपात स्थिति के लिए भी पूरी तरह से तैयार किए गए हैं। यूपी में अब गंगा एक्सप्रेस वे पर Airstrip का निर्माण किया गया है। गंगा एक्सप्रेस —वे पर एरोप्लेन की लैंडिंग के साथ ही टेक-ऑफ के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई पट्टी तैयार की गई है। मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाले उत्तर प्रदेश के सबसे लम्बे 594 किलोमीटर के गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण का काम अंतिम चरण में युद्धस्तर पर चल रहा है। माना जा रहा है कि इसी साल नवंबर 2025 में इसे राष्ट्र को समर्पित किया जा सकता है। सरकार लक्ष्य रखा है।

  • गंगा एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स दिखाएगी ताकत
  • आज लैंड करेंगे राफेल-जगुआर-मिराज जैसे लड़ाकू विमान
  • गंगा एक्सप्रेस-वे पर बनाई गई है हवाई पट्टी
  • लैंड करेंगे मिराज, सुखोई, जगुआर और राफेल जैसे फाइटर प्लेन
  • अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे फाइटर प्लेन
  • हाईवे पर हवाई पट्टी का सीएम योगी कर चुके हैं निरीक्षण
  • यूपी में बेहतर रोड कनेक्टिविटी
  • विकास को रफ्तार दे रहे एक्सप्रेस-वे
  • गंगा एक्सप्रेस वे पर एयरस्ट्रीप का निर्माण

उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर इंडियन एयर फोर्स पहली बार नाइट लैंडिंग अभ्यास करेगी। आपात स्थिति में इस एक्सप्रेसवे पर दिन और रात दोनों समय लड़ाकू विमान की लैंडिंग कराई जा सकेगी। लैंडिंग अभ्यास आज शुक्रवार 2 मई को शुरू होगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी जरुरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बता दें शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र से गुजरने वाले इस गंगा एक्सप्रेस वे पर पीरु गांव के पास तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी तैयार की गई है। सामरिक दृष्टि से यह हवाई पट्टी बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि चीन सीमा यहां से महज 250 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में यदि सैन्य हवाई अड्डों पर किसी प्रकार का हमला होता भी है तो गंगा एक्सप्रेस वे पर तैयार की गई यह हवाई पट्टी बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

बताया जाता है कि शाहजहांपुर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पहला ऐसा हाइवे होगा जिस पर नाइट में भी भारत की सेना के लड़ाकू विमान लैंड करेंगे। इस दौरान कई फाइटर जेट का ‘टच एंड गो’ का भी रिहर्सल देखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त ईंधन भरने का भी रिहर्सल किया जाएगा।

नाइट लैंडिंग के लिए एयर फोर्स की ओर से विशेष इंतजाम किए हैं। युद्ध विमान की लैंडिंग शो देखने के लिए यहां पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी पहुंचेंगे। इसके अतिरिक्त जिले के खास और आमजन भी इस शो का दीदार करने इसमें शामिल होंगे। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि एयर फोर्स कि गाइड लाइन के तहत उनकी ओर से सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

शाहजहांपुर जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जो जिले का गंगा एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर में करीब साढ़े तीन किलोमीटर की हवाई पट्टी तैयार की गई है। यहां पर 2 और 3 मई को एयरफोर्स अपना अभ्यास करेगी। इस पर भारतीय सेना के लड़ाकू विमान उतारेंगे। इसमें कई दूसरे तरीके की ड्रिल भी होगी। उसके लिए एयरफोर्स की ओर से जो भी गाइड लाइन तय ​की गई है
जैसे बेरिकेटिंग, लाइट लगाने, सीसीटीवी कैमरे आदि सब कर लिया गया है। इतना ही नहीं वहां एक अस्थाई अस्पताल भी क्रिएट किया गया है। इस तरह सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।…प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 831
Tags: # #Airstrip #Indian Air Force Night Landing Exercise#UP Ganga Expressway
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version