UP DSP Deepti Sharma Salary: वर्ल्ड चैंपियन दीप्ति शर्मा को यूपी सरकार कितना वेतन देती है? जानें पूरी जानकारी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट लेने से लेकर फाइनल में अर्धशतक ठोकने तक, उन्होंने भारत के लिए इतिहास रचने में बड़ी भूमिका निभाई। मैदान पर शानदार प्रदर्शन के साथ ही दीप्ति पुलिस विभाग में भी एक अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनवरी 2024 में उन्हें डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी थी। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली दीप्ति शर्मा को डीएसपी के तौर पर कितनी सैलरी मिलती है? आइए जानते हैं।

कौन हैं दीप्ति शर्मा?
आगरा की रहने वाली दीप्ति शर्मा बहुत कम उम्र से क्रिकेट से जुड़ी हुई हैं। केवल 8 साल की उम्र में उन्होंने बल्ले-बॉल से खेलना शुरू किया और 12 वर्ष की उम्र में यूपी की अंडर-19 टीम में जगह बना ली। साल 2016 में, सिर्फ 17 साल की उम्र में, भारत की सीनियर महिला टीम में उनका चयन हुआ। तब से दीप्ति टीम इंडिया के लिए लगातार महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनी हुई हैं।

यूपी में दीप्ति का DSP बनना
जनवरी 2024 महिला खिलाड़ियों के लिए खास रहा, क्योंकि इसी महीने उत्तर प्रदेश सरकार ने दीप्ति शर्मा को पुलिस विभाग में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) नियुक्त किया। यह नियुक्ति उनके खेल प्रदर्शन और देश के लिए योगदान को सम्मान देने के रूप में की गई थी। वर्तमान में दीप्ति सक्रिय रूप से पुलिस विभाग से भी जुड़ी हुई हैं।

यूपी DSP की सैलरी कितनी होती है?
उत्तर प्रदेश में डीएसपी का वेतनमान 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल–10 में आता है। इस आधार पर दीप्ति शर्मा का बेसिक पे ₹56,100 तक होता है। इसमें यात्रा भत्ता, घर किराया भत्ता और अन्य अलाउंस जोड़ने पर उनकी कुल मासिक आय ₹70,000 से ₹1,10,000 रुपये के बीच पहुँच जाती है। अनुभव और प्रमोशन के साथ वेतन में और बढ़ोतरी भी होती रहती है।

वर्ल्ड कप 2025 में दीप्ति का कमाल
दीप्ति शर्मा ने महिला विश्व कप 2025 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 22 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 9 मैचों की 7 पारियों में 215 रन बनाए। फाइनल मुकाबले में उन्होंने 58 गेंदों पर 58 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट झटके। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।

Exit mobile version