हरियाणा के फरीदाबाद में बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ..’कांग्रेस अपने आप में एक समस्या है’

हरियाणा के फरीदाबाद में बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ..’कांग्रेस अपने आप में एक समस्या है’

हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। प्रचार दोनों दल की ओर से जोरों पर है। दोनों दल के नेता एक-दूसरे को कोसने का इस चुनाव में कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आरोप और प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। इस सबके बीच फरीदाबाद में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार के मैदान में उतरे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ नें कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया और कहा देश की सभी समस्याओं को लिए उसे दोषी है।

हरियाणा चुनाव प्रचार में बरसे CM योगी
कांग्रेस पर जमकर बोला हमला
जनसभा में किया राम मंदिर का जिक्र
मंदिर निर्माण को लेकर जनता से पूछा सवाल
कांग्रेस को दी ‘समस्या’ की उपमा
सभी समस्याओं का ठहराया जिम्मेदार
जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम कमजोर करने का आरोप

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी प्रचार में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. जहां उन्होंने कांग्रेस को देश के विभाजन और आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया.साथ ही उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर जानबूझकर विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए हिंदुओ ने 76 लड़ाइयां लड़ी हैं. कांग्रेस जिस विवाद का समाधान 65 साल में नहीं करवा पाई, उसे पीएम मोदी ने समाप्त कर दिया.साथ ही उन्होंने मंदिर निर्माण को लेकर भी सवाल खड़ा किया.वहीं मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस को ‘समस्या’ की उपमा देते हुए देश की सभी समस्याओं का जिम्मेदार ठहराया और जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर कमजोर करने की बात कही.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा देश में मुगलों के शासन और अंग्रेजों के शासन में तो हिंदुओं के साथ न्याय नहीं हो सकता था। 1947 में जब देश की आजादी के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण तत्काल होना चाहिए था। लेकिन तब कांग्रेस ने ही विवाद खड़ा कर बैरियर खड़े करवा दिए। जबकि कांग्रेस की सरकार चाहती तो तत्काल निर्णय लेकर मंदिर का निर्माण करा सकती थी। लेकिन, कांग्रेस ने इससे उलट विवाद खड़ा कर मंदिर निर्माण में बैरियर खड़े करवाए। कांग्रेस ही वो पार्टी है जिसने राम मंदिर के विवाद का समाधान नहीं होने दिया।

\कांग्रेस जिस समस्या का समाधान 65 साल में नहीं कर पाई थी, 2014 में नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद इस पर पहल शुरु की। 2017 में मोदी जी के आह्वान पर ही यूपी में भाजपा की सरकार बनी। इसके बाद 2019 में राम मंदिर विवाद भी सदा के लिए खत्म हो गया। इसीलिए वे कहते हैं कि कांग्रेस ​अपने आप में ‘समस्या’ का नाम है।

Exit mobile version