Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

वक्फ के नाम पर अब नहीं होगी जमीनों की लूट….सीएम योग आदित्यनाथ ने यह कहकर साधा पूर्व की सरकारों पर निशाना…!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 5, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, मेरठ, राजनीति
0
UP CM Yogi Adityanath reached Maharajganj in the state
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ राज्य के महराजगंज पहुंचे। जहां सीएम ने करीब 654 करोड़ की 629 परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। महराजगंज जिले को आज शनिवार 5 अप्रैल को 654 करोड़ की लागत की 629 परियोजनाओं की सौगात सीएम ने दी है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। जिसमें उन्होंने इन योजनाओं के महत्व को आमजन के सामने रखा।

  • महराजगंज पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
  • सीएम योगी ने किया रोहिन बैराज का लोकार्पण
  • विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण—शिलान्यास
  • 148 करोड़ की लागत से बैराज बनकर तैयार
  • जिले के 65 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नवरात्रि की नौ तिथि है। शारदेय नवरात्रि और चैत्र के रूप में साल में दो बार जगतजननी मां भगवती की आराधना की जाती है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से प्रत्येक सनातन धर्म का मानने वाला स्वयं को जोड़ता है। वह अपने आप को लोकमंगल के लिए राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित करता है। सीएम योगी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह महराजगंज के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हुए इस महत्वपूर्ण नदी के बैराज का उद्घाटन लोकार्पण करने का उन्हें सौभाग्या मिला है। सीएम योगी ने कहा कि वे जनता जनार्दन को इसके लाभान्वित होने 16000 अन्नदाता किसानों को 5400 से अधिक हेक्टेयर की पावन धरा को जो रोहिन नदी के बैराज के बनने के बाद संचित होगी उसे प्रणाम करते हैं।

Related posts

issue of drug abuse in Punjab AMIT saha Attacks on AAP government meetings affected families

पंजाब में नशे का मुद्दा: आप सरकार पर शाह का हमला, पीड़ित परिवारों से मुलाकात और केंद्र की जवाबदेही की चुनौती

October 20, 2026
Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग

Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग

October 20, 2026

सीएम योगी ने कहा यही नया भारत है। जहां अपनों का भेदभाव नहीं होता। आज पूरा देश एक नए भारत के दर्शन कर रहा है। यह भारत बिना भेदभाव की योजनाओं का लाभ सबको दे रहा है। पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने इस देश की कायाकल्प की है। विकास की नई बुलंदियों को भारत छू रहा है। आज से 10 साल पहले भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था माना जाता था। 1947 से लेकर 2014 तक इन 70 से 72 साल में भारत मात्र 11वीं अर्थव्यवस्था ही बन पाया था, यानी भारत से अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर दुनिया के 10 देश आगे थे। मात्र 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारी नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अगले दो साल में विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था भारत बनेगा।

पिछली सरकारों जमीन लूटने से फुर्सत नहीं थी

उत्तर प्रदेश देश की नंबर दो की अर्थव्यवस्था बन चुका है। पिछली सरकारों के पास अपने परिवार का पेट भरने और जमीन लूटने से फुर्सत नहीं थी। सीएम ने कहा वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों पर कोई डकैती नहीं डाल पाएगा। चौराहे की जमीन पर अब कोई कब्जा नहीं कर सकेगा। शासकीय संपत्ति जो भी होगी जो राजस्व की भूमि होगी उसका उपयोग विद्यालय बनाने में चिकित्सालय बनाने में कॉलेज बनाने में मेडिकल कॉलेज बनाने में ऐसे बैराज बनाने में गरीबों के लिए आवास बनाने में उपयोग होगा। किसी बोर्ड के नाम पर लूट खसोट होने का अब काम नहीं होगा।

वक्फ बोर्ड अधिनियम पास हो गया है अब मनमानी पर रोक लगेगी

उत्तर प्रदेश में भी लाखों एकड़ जमीन वक्फ के नाम पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। चंद लोगों के लूट का एक माध्यम वक्फ बोर्ड बन गया था। इस लूट पर तब लगाम लगेगी।
सख्ती से लगाम लगेगी।

बता दें करीब 148 करोड़ की लागत से रोहिन बैराज नौतनवा तहसील क्षेत्र में बना है। 148 करोड़ की लागत से बने रोहिन बैराज का निर्माण पूर होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लोकार्पण के लिए रतनपुर मिश्रौलिया पहुंचे। दरअसल यह डैम रतनपुर और लक्ष्मीपुर ब्लॉक के करीब 65 गांवों के 16 हजार से अधिक किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य 2021 में शुरू किया गया था। प्रोजेक्ट के पूरा होने से 8800 हेक्टेयर में से 6000 हेक्टेयर क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। 122 किमी लंबी रोहिन नदी पर बना यह बैराज बारिश के दिनों में नेपाल से छोड़े जाने वाले पानी को भी स्टोर करने में भी सक्षम है। जिससे इस क्षेत्र में बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने में भी मदद मिलेगी।

Tags: #Inauguration of Rohin Barrage#MaharajganjUP CM Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version