Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में अब सियासी चिंगारी… मजिस्ट्रेट जांच शुरु…सीएम योगी हुए सख्त

DigitalDesk by DigitalDesk
January 20, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
UP CM Yogi Adityanath on Maha Kumbh Mela
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रयागराज के महाकुंभ में लगी आग पर भले ही आधे घंटे में काबू पा लिया गया, लेकिन सियासत की चिंगारी और बयानबाजी अब भी जारी है। विपक्ष में बैठी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को मानौ कुंभ की आग ने मौका दे दिया और वे बीजेपी सरकार को घेरने निकल पड़े हैं। यहां दोनों ही पार्टियों ने प्रयागराज महाकुंभ में व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते नजर आ रही हैं।

  • महाकुंभ में आग पर गर्माई सियासत
  • सपा और कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा
  • पार्टियों ने महाकुंभ में अव्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
  • महाकुंभ में अग्निकांड की अब मजिस्ट्रेट जांच होगी
  • सीएम योगी ने रविवार को मौके पर जाकर किया था मुआयना
  • पांच किमी दूर से दिखाई दे रहीं थीं आग की लपटें
  • सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद आग फैली

आग के कारणों की खोज,मजिस्ट्रेट जांच शुरू

महाकुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच लिए ADM प्रशासन और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीम बनाई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते आग लगी। इसके बाद वहां धमाका हो गया और आग फैल गई। कई टेंट और कुटिया इस आग की चपेट में आ गईं। मेला अधिकारी ने कहा कि जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद यहां जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सपा के नेताओं का कहना है कुंभ मेले में जो अव्यवस्था थी उसकी पोल खुल गई है। समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा यह आगजनी उस समय लगी जब राज्य के सीएम स्वयं प्रयागराज महाकुंभ मेला परिसर में मौजूद थे। ऐसे में अव्यवस्था के चलते आग लगना बताता है सरकार ने मेले को गंभीरता से नहीं लिया।

वहीं उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कहना है प्रयागराज मेले में सरकार की ओर से दिखावा हो रहा है। दिखावा करते हुए फूल बरसाए जा रहे हैं। जबकि व्यवस्था कुछ भी नहीं है। सरकार को दिखावा छोड़कर,मार्केटिंग छोड़कर सरकार को इसकी समीक्षा करना चाहिए। प्रयारागराज मेले में चीजे व्यवस्थित नहीं हैं। इनकी व्यवस्था केवल दिखावटी है। अभी आगे कई बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ प्रयागराज में होना हैं।

बता दें संगम नगरी प्रयागराज के महाकुंभ में रविवार को मेला क्षेत्र में भीषण आग लग गई थी। ये आग शास्त्रीय ब्रिज के नीचे स्थित सेक्टर 19 के इलाके में लगी। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय टेंट में आग लगी थी। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं एनडीआरएफ के डीआईजी ने बताया यहां पर रास्ते की दिक्कत थी। एनडीआरएफ एसडीआरएफ की जो चार्ट टीम में आई थी। कड़ी मशक्कत के बाद सभी बांस बल्लियों को उखाड़ कर रास्ता बनाया गया। उसके बाद दमकल की गाड़ियां आईं।

वहीं यूपी के नगरीय विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा गीता प्रेस का सिविर लगाया गया था। सिलेंडर फटने की वजह से आग बढ़ गई। जैसे ही मेला के सभी अधिकारियों को आग लगने की सूचना मिल तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने एक्शन लिया और आग पर काबू पाया गया। एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीम ने काफी सराहनीय काम किया है और समय रहते बिना किसी के हताहत के आग पर काबू पा लिया।

गीता प्रेस के ट्रस्टी का दावा,बाहर से ​अग्नि की कोई चीज फेंकी

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को लगी भीषण आग पर जहां सियासत गरमा रही है। वहीं गीता प्रेस गोरखपुर की ओर से कहा जा रहा हे कि उनके कैंप में बाहर से किसी ने अग्नि की कोई चीज फेंकी, जिससे आग भड़क उठी। बता दें यह आग सेक्टर-19 में लगे अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में लगी थी। जहां से चारों ओर आग फैल गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं आग लगने की सही वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। इस बीच गीता प्रेस के ट्रस्टी की ओर से दावा किया गया है कि बाहर से अग्नि की कोई चीज फेंकी गई थी। जिससे उनके शिविर में आग लग गई।

Post Views: 468
Tags: #Maha Kumbh MelaUP CM Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version