Tawang Clash: भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के बाद देश में राजनैतिक तापमान बढ़ा हुआ है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर राजनीतिक बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। पूरा विपक्ष जहां सरकार पर हमलावर है, वहीं कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने तो हद ही कर दी। उन्होंने इस मामले में मोदी सरकार पर हमला करते हुए यह तक कह दिया, “चीन हमारे जवानों को पीट रहा है”।
कांग्रेस सांसद के इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस (Congress) नेता पर देश में भ्रम फैलाने और सैनिकों का मनोबल गिराने की कोशिश करने का आरोप भाजपा के नेताों ने लगाया है। यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ राहुल गांधी पर बरसे हैं और उनके बयान की कड़ी निंदा की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “राहुल गांधी का बयान अत्यंत ही अमर्यादित, बचकाना और राष्ट्रविरोधी तत्वों को प्रेरित करने वाला है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत और भारतीय सेना को अपमानित करने वाला है. हम उनके बयान की निंदा करते हैं। हम कांग्रेस और राहुल गांधी की इस सोच की निंदा करते हैं. उनसे ये मांग करते हैं कि वे देश की जनता और देश के बहादुर जवानों से माफी मांगें।”
https://twitter.com/AHindinews/status/1604023469364350976?s=20&t=64qqvuhS34AatqQgJSJyXQ