उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में मुस्लिमों का स्वागत किया है। दो दिन के दौरे पर प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में मुस्लिमों का स्वागत है। साथ ही कुंभ की भूमि को वक्फ की संपत्ति बताने पर तीखी प्रतिक्रिया भी दी है।
महाकुंभ को लेकर बोले सीएम योगी
- जिनके पूर्वज सनातनी वे ही आएं…!
- ‘महाकुंभ में मुस्लिमों का स्वागत’
- ‘यहां संगम में स्नान करें’
- ‘गलत विचार के साथ ना आएं’
- ‘आने वालों के डेंटिंग-पेंटिंग की व्यवस्था’
- इतिहास उठाकर देखिए ‘बंटे तो कटे थे’
- जिन्हें दबाव में इस्लाम स्वीकार
- महाकुंभ में मुसलमान लगा सकेंगे दुकान?
- सीएम योगी ने गिनाई शर्तें,
- बोले- वैसे लोग न आएं तो अच्छा लेकिन…
महाकुंभ की तैयारियों को लेकर सीएम योगी बार-बार प्रयागराज का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे थे। वह यहां दो दिन के दौरे पर रहे। कुंभ में मुसलमानों की एंट्री को लेकर सीएम ने बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिन्हें ऐसा लगता है कि भूतकाल में किसी दबाव में आकर उनके पूर्वजों ने उपासना विधि के रूप में इस्लाम स्वीकार किया था, लेकिन वे सनातनी हैं तो उनका कुंभ में स्वागत हैं।
सीएम ने दी डेंटिंग-पेंटिंग की चेतावनी!
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वक्फ बोर्ड के दावों का जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई आएगा और कहेगा कुंभ की यह भूमि हमारी है और हम लोग इस पर कब्जा करेंगे तो मुझे लगता है कि उनको ‘डेंटिंग-पेंटिंग’ का सामना करना पड़ सकता है। बता दें महाकुंभ में स्थान करने आए कई अखाड़ों ने महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री को बैन करने की बात कही है। साथ ही साथ बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी मुस्लिमों कुंभ न जाने की बात कही है।





