Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर योगी की नजर….जानें क्यों खास है सपा के लिए यह सीट

DigitalDesk by DigitalDesk
August 6, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
UP Ayodhya District Milkipur Assembly Seat CM Yogi Adityanath
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को यूपी की अयोध्या फैजाबाद लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। जिससे बीजेपी की खासी किरकिरी हुई थी, क्योंकि जिस राम मंदिर के मुद्दे को चुनावी एजेंडे में शामिल कर बीजेपी अब तक यहां तक पहुंची वह इसी ससंदीय क्षेत्र में हैं। चुनाव से कुछ दिन पहले वहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी भव्य तरीके से की गई थी, लेकिन इसका लाभ चुनाव में बीजेपी को नहीं मिला।

  • दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर रहेंगे CM योगी
  • आम चुनाव के बाद पहली बार जाएंगे अयोध्या
  • सीएम योगी कई कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
  • हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन,रामलला का करें पूजन
  • सीएम योगी करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा
  • सर्किट हाउस में सीएम BJP पदाधिकारी से करेंगे मुलाकात
  • अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव
  • CM ने संभाली मिल्कीपुर सीट जिताने की कमान
  • मिल्कीपुर और कटेहरी सीट जिताने की ली जिम्मेदारी
  • बीजेपी के लिए मिल्कीपुर विधानसभा है अहम सीट
  • BJP कोर कमेटी के चार सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी
  • उप मुख्यमंत्री मौर्या को दो विधानसभा की मिली कमान
  • कैशव प्रसाद मौर्या को मिली फूलपुर और मझंवा की जिम्मेदारी
  • उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को सीसामऊ,करहल की मिली कमान

अब अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव होना हैं। यहां से सपा के विधायक अवधेश प्रसाद अब अयोध्या फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर अयोध्या पर है। वे लोकसभा चुनाव के बाद दो दिन के लिए अयोध्या दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी का डेरा 6 और 7 अगस्त को अयोध्या में रहेगा। इस दौरान वे अयोध्या में भ्रमण करेंगे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पहुंचेने के बाद वे हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला का दर्शन कर पूजन करेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सपा के कब्जे में रही है मिल्कीपुर विधानसभा सीट

बता दें वैसे तो उत्तरप्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। हालांकि अभी चुनावी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गये है। इन 10 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा नजरें अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर है। यहां से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे अवधेश प्रसाद अयोध्या फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। इसके बाद यह विधानसभा सीट खाली हो गई है। यहां से सपा की ओर से अवधेश प्रसाद के बेटे को ही टिकट दिया है। हालांकि बीजेपी की ओर से अभी तक प्रत्याशी तय नहीं किय गया है।

इस बीच पिछले दिनों आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक रैली कर सपा खेमे में हलचल मचा दी है। यह सीट सपा के ही खाते में रही है। अब फ़ैजाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव जीतने के बाद उसकी प्रतिष्ठा भी यहां दांव पर है।

Post Views: 393
Tags: #Milkipur Assembly Seat#UP Ayodhya DistrictCM Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version