भारत की सनातन परंपरा में भक्ति सिर्फ पूजा-पाठ और आराधना तक सीमित नहीं है, बल्कि विनम्रता, त्याग और समानता का भाव भी इसमें समाहित है। देश में एक ऐसा कृष्ण मंदिर भी है, जहां भक्त अपनी मन्नत पूरी होने पर या कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए थाली और केले के पत्ते की जगह सीधे साफ फर्श पर भोजन ग्रहण करने का विकल्प चुनते हैं। सुनने में यह परंपरा भले ही असामान्य लगे, लेकिन इसके पीछे छिपा भाव बेहद गहरा है। यह परंपरा है कर्नाटक के उडुपी स्थित श्रीकृष्ण मठ की। आखिर जमीन पर भोजन करने की यह परंपरा क्या है? इसके पीछे कौन-सी धार्मिक मान्यता और आध्यात्मिक संदेश छिपा है? समझिए इस विशेष रिपोर्ट में।
थाली छोड़ जमीन पर क्यों खाते हैं भक्त?
उडुपी के कृष्ण मठ की अनोखी परंपरा
भक्ति में अहंकार का समर्पण
भगवान के दरबार में सब बराबर
मन्नत पूरी तो जमीन पर भोजन!
अन्नप्रसादम की अनोखी मान्यता
13वीं शताब्दी से जुड़ी परंपरा
13वीं शताब्दी से जुड़ा इतिहास
जमीन पर भोजन करने की अनोखी परंपरा
इस मठ की अन्नप्रसादम व्यवस्था में एक ऐसी परंपरा का उल्लेख मिलता है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। यहां भक्तों को सामान्य रूप से थाली या केले के पत्ते पर भोजन परोसा जाता है, लेकिन कुछ श्रद्धालु विशेष मन्नत, कृतज्ञता या विनम्रता के भाव से सीधे साफ फर्श पर भोजन ग्रहण करने का विकल्प चुनते हैं। इस परंपरा की खास बात यह है कि यह पूरी तरह स्वैच्छिक है। इसके लिए भक्तों को भोजन शुरू होने से पहले सेवादारों को सूचित करना होता है। यानी यह किसी पर थोपी गई व्यवस्था नहीं, बल्कि श्रद्धा और व्यक्तिगत संकल्प से जुड़ा विकल्प है। कर्नाटक के उडुपी में स्थित श्रीकृष्ण मठ दक्षिण भारत के प्रमुख कृष्ण तीर्थस्थलों में शामिल है। इसकी स्थापना 13वीं शताब्दी में महान संत और द्वैत दर्शन के प्रवर्तक श्री माधवाचार्य ने की थी। भगवान श्रीकृष्ण की बाल स्वरूप में आराधना के लिए प्रसिद्ध इस मठ में सदियों से पूजा, सेवा और अन्नदान की परंपरा चली आ रही है।
इस मठ की अन्नप्रसादम व्यवस्था में एक ऐसी परंपरा का उल्लेख मिलता है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। यहां भक्तों को सामान्य रूप से थाली या केले के पत्ते पर भोजन परोसा जाता है, लेकिन कुछ श्रद्धालु विशेष मन्नत, कृतज्ञता या विनम्रता के भाव से सीधे साफ फर्श पर भोजन ग्रहण करने का विकल्प चुनते हैं।
इस परंपरा की खास बात यह है कि यह पूरी तरह स्वैच्छिक है। इसके लिए भक्तों को भोजन शुरू होने से पहले सेवादारों को सूचित करना होता है। यानी यह किसी पर थोपी गई व्यवस्था नहीं, बल्कि श्रद्धा और व्यक्तिगत संकल्प से जुड़ा विकल्प है।
अहंकार का समर्पण, समानता का संदेश
इस परंपरा के पीछे आध्यात्मिक भाव को समझना बेहद जरूरी है। जमीन पर बैठकर भोजन करना केवल एक अलग तरीका नहीं, बल्कि विनम्रता और अहंकार के त्याग का प्रतीक माना जाता है। इसका संदेश है कि भगवान के दरबार में कोई बड़ा या छोटा नहीं। व्यक्ति की सामाजिक हैसियत, धन-दौलत और बाहरी पहचान से ऊपर उसका भाव और भक्ति है। जब भक्त बिना किसी भेदभाव के प्रसाद ग्रहण करता है, तो वह समानता और सामूहिकता के आध्यात्मिक संदेश को आत्मसात करता है।
अन्नदान और सेवा का महत्व
सनातन परंपरा में अन्नदान को महादान कहा गया है। भूखे को भोजन कराना और स्वयं प्रसाद को श्रद्धापूर्वक ग्रहण करना सेवा और समर्पण का भाव जगाता है। उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में अन्नप्रसादम की परंपरा इसी धार्मिक वातावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां भोजन सिर्फ पेट भरने का माध्यम नहीं, बल्कि भगवान के प्रति कृतज्ञता और सामूहिक सहभागिता का अनुभव भी है। कर्नाटक के उडुपी स्थित श्रीकृष्ण मठ की यह परंपरा हमें एक महत्वपूर्ण संदेश देती है। भक्ति में दिखावा नहीं, विनम्रता होनी चाहिए। भगवान के सामने पद, प्रतिष्ठा और अहंकार का कोई महत्व नहीं। महत्वपूर्ण है श्रद्धा, समर्पण और सेवा का भाव। यही सनातन संस्कृति की वह सीख है, जो सदियों पुरानी परंपराओं के माध्यम से आज भी समाज को समानता और मानवता का संदेश देती है।