बढ़ती महंगाई के बीच खुशखबरी!अब फ्री में ऑनलाइन अपडेट होगा आपका आधार कार्ड

my aadhaar

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने की खातिर आधार कार्ड धारकों को बड़ी सौगात दी है। अब आधार कार्ड धारक अपने आधार में दस्तावेजों को फ्री में ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं। यूआईडीएआई के इस फैसले से लाखों लोगों को लाभ होगा। हालांकि फिजिकल काउंटर पर अपना आधार अपडेट कराने पर आधार होल्डर्स को इसके लिए 50 रुपए का भगुतान करना होगा।

14 जून तक मुफ्त सेवा उपलब्ध

दरअसल डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए UIDAI ने यह निर्णय लिया। जिसके तहत आधार कार्ड धारक अब my Aadhaar पोर्टल पर मुफ्त दस्तावेज अपडेट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। मुफ्त सेवा अगले तीन अगले महीने 15 मार्च से 14 जून 2023 तक उपलब्ध रहेगी। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह सेवा केवल my Aadhaar पोर्टल पर मुफ्त में मिलेगी। भौतिक आधार केंद्रों पर अपडेट कराने पर आपको पहले की तरह 50 रुपये का शुल्क देना होगा। दरअसल यूआईडीएआई कार्ड धारकों को अपने जनसांख्यिकीय विवरणों को फिर से सत्यापित करने के लिए पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण पीओआई और पीओए दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। खासकर अगर आधार 10 साल पहले जारी किया गया था और कभी अपडेट नहीं हुआ। ये अच्छा मौका है। आप अगले तीन महीने तक आधार कार्ड को फ्री में my Aadhaar पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

सामान्य शुल्क होगा लागू

जानकारी के अनुसार जनसांख्यिकीय विवरण। जैसे नाम, जन्म तिथि, पता बदलने की आवश्यकता होने पर नियमित ऑनलाइन अपडेट सेवा का उपयोग कया जा सकता है। इसके साथ ही निकटतम आधार केंद्र पर जा सकते हैं, लेकिन ऐसे मामलों में सामान्य शुल्क लागू होगा।

इस तरह कर सकते हैं MY AADHAAR पर अपडेट

आधार कार्ड धारक अपने आधार नंबर का उपयोग करते हुए https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉगइन कर सकते हैं। वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। संबंधित व्यक्ति को केवल ‘डॉक्यूमेंट अपडेट’ पर क्लिक करना होगा और कार्ड धारक के मौजूदा विवरण प्रदर्शित होंगे। इसके बाद आधार धारक को विवरण सत्यापित करने की आवश्यकता है। सत्यापन सही पाये जाने पर अगले हाइपर-लिंक पर क्लिक करें। अगली स्क्रीन में, कार्ड धारक को ड्रॉप डाउन सूची से पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण का दस्तावेज चुनना होगा। अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए उसकी प्रतियां अपलोड करनी होंगी। अद्यतन और स्वीकार्य पीओए और पीओआई दस्तावेजों की सूची उपलब्ध है।

आधार से लिंक करना है अब पैन कार्ड

गौरतलब है Aadhaar- Pan Card लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है। इसके साथ ही लगातार UIDAI अथॉरिटी इस बात के लिए प्रोत्साहित कर रही है कि जिन्होंने 10 साल से आधार में कोई परिवर्तन नहीं किया है। उन्हें अपना आधार कार्ड अपडेट कराना चाहिए।

Exit mobile version