Friday, October 30, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

GeM पर यूपी की भागीदारी की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की सराहना…पत्र लिखकर सीएम योगी के प्रयास को सराहा…!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 20, 2025
in Uncategorized
0
Union Minister Piyush Goyal and up cm
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश सरकार की GeM (Government e-Marketplace) प्लेटफॉर्म पर सक्रियता और अनुशासित उपयोग की प्रशंसा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर यूपी की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय बताया।

  • GeM प्लेटफॉर्म पर यूपी की भागीदारी
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सराहा
  • केन्द्रीय मंत्री गोयल ने लिखा पत्र
  • 2024-25 में GeM के ज़रिए की खरीदी
  • देशभर में 5.43 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी खरीदी
  • त्तर प्रदेश सरकार ने किया ई-मार्केटप्लेस (GeM) का प्रभावी उपयोग
  • केन्द्रीय मंत्री ने रिकॉर्ड खरीदारी में योगदान के लिए बधाई दी
  • सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र
  • राज्य की सक्रिय भूमिका की सराहना की
  • इसे “अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय” बताया

GeM प्लेटफॉर्म, जो कि भारत सरकार की एक डिजिटल पहल है, का उद्देश्य सरकारी खरीद प्रणाली को पारदर्शी, प्रतिस्पर्धात्मक और दक्ष बनाना है। केंद्र और राज्य सरकारें, सार्वजनिक उपक्रम और अन्य संस्थाएं इस माध्यम से आवश्यक वस्तुएं और सेवाएं ऑनलाइन खरीद सकती हैं।

Related posts

World Savings Day Special From earthen piggy banks to digital investments

World Savings Day Special: मिट्टी की गुल्लक से डिजिटल निवेश तक…बदली बचत की तस्वीर, लेकिन चुनौती बरकरार!

October 30, 2026
astrologer predicts the future for others failed to foresee his own wife electoral fate

दूसरों का भविष्य बताते हैं ज्योतिषाचार्य…पत्नी का चुनावी भविष्य नहीं भांप पाए! …पत्नी स्मिता मिश्रा की करारी हार के बाद आचार्य इंदु प्रकाश सोशल मीडिया पर ट्रोल

October 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ सरकारी खरीद

पीयूष गोयल के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में GeM प्लेटफॉर्म के ज़रिए देशभर में 5.43 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी खरीद हुई है। यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है और इसमें उत्तर प्रदेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि अब तक 72 लाख से अधिक विक्रेता GeM पर पंजीकृत हो चुके हैं। यह पहल न केवल खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई है, बल्कि MSME सेक्टर को भी सरकारी खरीद में भाग लेने का बड़ा अवसर मिला है।

उत्तर प्रदेश की भूमिका विशेष

केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में यह स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने न केवल GeM के दिशा-निर्देशों का पालन किया है, बल्कि इसे समयबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से लागू भी किया है। इससे राज्य में ई-गवर्नेंस को मजबूती मिली है और सरकारी विभागों की क्रय प्रणाली में पारदर्शिता व जिम्मेदारी भी आई है। पीयूष गोयल ने राज्य सरकार को GeM के और विस्तार के लिए कई सुझाव भी दिए। ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों के उद्यमियों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। अधिक से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए ताकि व्यापारी और अधिकारी प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग कर सकें। राज्य के ज्यादा विभागों को GeM से जोड़ा जाए, जिससे यह डिजिटल व्यवस्था व्यापक हो सके। उन्होंने 26 नवंबर 2024 को दिए गए एक पुराने पत्र का भी जिक्र किया जिसमें GeM को अधिक प्रभावी और समावेशी बनाने के सुझाव दिए गए थे।

GeM: डिजिटल भारत की दिशा में एक कदम

GeM प्लेटफॉर्म 2017 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य था — सरकारी खरीद में ईमानदारी व पारदर्शिता लाना। लागत में बचत करना। MSME सेक्टर को सशक्त बनाना। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य, जिन्होंने इस प्लेटफॉर्म को गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ अपनाया है, वे इस डिजिटल परिवर्तन के प्रेरक बनकर उभरे हैं। उत्तर प्रदेश की GeM पर बढ़ती उपस्थिति राज्य को डिजिटल गवर्नेंस में अग्रणी बना रही है। केंद्रीय मंत्री की सराहना इस बात का प्रमाण है कि यूपी सरकार की नीतियां, पारदर्शिता और नवाचार के साथ कार्यान्वयन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। आने वाले समय में GeM का विस्तार राज्य की आर्थिक संरचना और उद्यमिता को और सशक्त बनाएगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5.43 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी खरीद GeM प्लेटफॉर्म के माध्यम से की गई, जो अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। इसमें उत्तर प्रदेश की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही, जिसने पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और लागत बचत में अहम योगदान दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई

पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में यूपी सरकार के प्रयासों की सराहना की। पत्र में कहा गया कि राज्य सरकार और उसके विभागों ने समयबद्ध और अनुशासित तरीके से GeM के दिशा-निर्देशों का पालन किया है। उत्तर प्रदेश की यह सक्रियता MSME सेक्टर को सरकारी खरीद में भाग लेने का अवसर दे रही है। प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: # #UP participation on GeM] #appreciated CM Yogi efforts#Union Minister Piyush Goyal#Union Minister Piyush Goyal and up cm
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version