बिहार चुनाव के बीच धमकी का धमाका…जानें कौन है जो चाहता है चुनाव से पहले ‘चिराग’ को बुझाना… चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी

Union Minister Lok Janshakti Party Ram Vilas President Chirag Paswan gets death threat

बिहार में विधानसभा के चुनाव की सरगर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उन्हें instagram पर इस तरह से जान से मारने की धमकी दी गई है। इसमें यह कहा गया है कि 20 जुलाई तक उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी एक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से दी गई। जिससे पूरे बिहार में राजनीतिक जगत में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक मंच का इस तरह इस्तेमाल होना चिंताजनक है, खासकर जब मामला किसी केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा से जुड़ा हो।

“चिराग पासवान को मिली बम से उड़ाने की धमकी…

सोशल मीडिया पर आई धमकी से सियासी गलियारों में हड़कंप”

इंस्टाग्राम पर मिली जान से मारने की धमकी

पार्टी प्रवक्ता ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

धमकी मिलने के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए Cyber Crime Police Station साइबर क्राइम थाना, पटना में मामला दर्ज किया गया है। डॉ.भट्ट ने पटना में मीडिया से चर्चा के दौरान इस पूरी घटना की निंदा की और कहा है कि यह सिर्फ एक नेता पर हमला करने की धममी देने का मामला नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और दलित नेतृत्व पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।

चिराग को मिली है Z-श्रेणी की सुरक्षा

गौरतलब है कि चिराग पासवान को पहले से ही Z श्रेणी की सुरक्षा Chirag Paswan gets Z category security प्राप्त है, जो कि देश के महत्वपूर्ण नेताओं को दी जाती है। इसमें लगभग 33 सशस्त्र कमांडो 24×7 सुरक्षा में तैनात रहते हैं, साथ ही उनके निवास पर 10 स्टैटिक गार्ड और व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारियों (PSOs) की पूरी टीम लगी रहती है। इसके बावजूद Social media के माध्यम से इस तरह की धमकियाँ मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

धमकी देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस और साइबर टीम

फिलहाल Patna police and cyber crime experts पटना पुलिस और साइबर क्राइम विशेषज्ञ धमकी देने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच कर रहे हैं। टेक्निकल टीम IP ऐड्रेस, मोबाइल नंबर और डिजिटल ट्रेस के माध्यम से अपराधी की पहचान में लगी है। प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तर पर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही धमकी देने वाले शख्स की पहचान कर उसे गिरफ़्तार किया जाएगा।

सियासी और सामाजिक हलकों में नाराज़गी और चिंता

इस घटना के सामने आने के बाद से ही Stir in Bihar politics बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों ही इस घटना की निंदा कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सोशल मीडिया का इस तरह गलत इस्तेमाल लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। इससे न केवल नेताओं की व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि आम नागरिकों में भी भय का माहौल बनता है। पार्टी के नेताओं ने यह भी कहा कि राजनीतिक असहमति को हिंसा और धमकी में बदलना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली धमकी ने ना केवल राजनीतिक सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बल्कि यह घटना यह भी दर्शाती है कि सोशल मीडिया अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रहा, बल्कि अपराधियों के लिए एक आसान हथियार बनता जा रहा है। ऐसे में समय की मांग है कि साइबर सुरक्षा कानूनों को और अधिक सख्त और प्रभावशाली बनाया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और लोकतंत्र की गरिमा सुरक्षित रह सके। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version