Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

शिवपुरी की जनता से सिंधिया ने क्यों मांगी माफी,मराठा समाज से क्यों याद आए पारिवारिक संबंध

DigitalDesk by DigitalDesk
May 23, 2023
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Union Minister Jyotiraditya Scindia
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना,शिवपुरी के साथ ग्वालियर अंचल के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। सिंधिया ने कहा पहले कोई गलती हो तो गई उन्हें माफ करना। बता दें सिंधिया यहां शिवपुरी में वैश्य और जैन समाज के एक सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। सोमवार को शिवपुरी पहुंचे सिंधिया ने विभिन्न समाजों के सम्मेलन आयोजित किए थे। जिसमें केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने वैश्य और जैन समाज के सम्मेलन में शिरकत की। और कहा पूर्व की भांति में वे ग्वालियर चंबल संभाग के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे। शिवपुरी नहीं पूरे ग्वालियर संभाग के लिए जैसे वे पहले सक्रिय रहते थे। उनकी सक्रियता उसी तरह रह लगातार बनी रहेगी।

  • गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे सिंधिया
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया की सक्रियता
  • समाज में पैठ बढ़ाने की कवायद
  • विभिन्न समाजों के सम्मेलन में हुए शामिल

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे के दौरान शिवपुरी में विभिन्न समाजों के सम्मेलनों में शिरकत की। रविवार को जहां नरवर में पाल समाज का सम्मेलन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पाल समाज से अपने पारिवारिक संबंधों का उल्लेख किया था। इसके अलावा दिनारा में यादव समाज का सम्मेलन आयोजित किया। तो अगले दिन सोमवार को शिवपुरी में वैश्य और जैन समाज के बीच जा पहुंचे। इस सम्मेलन के अलावा राठौर समाज सहित बाथम समाज के सम्मेलन में भी सिंधिया ने हिस्सा लेकर उन्हें अपने साथ खड़ा करने की कोशिश की। दरअसल विभिन्न समाज के इस तरह सम्मेलनों से सियासी कयास लगाए जा रहे हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले सिंधिया अपने इलाके के सामाजिक संगठनों से मेल मुलाकात कर अपनी पैठ बढ़ाने में जुटे हैं। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका लाभ उठाया जा सके।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

चुनावी मौसम में सिंधिया को क्यों याद आए मराठा

विधानसभा और इसके बाद लोकसभा चुनाव होना हैं। इस चुनावी मौसम में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मराठा समाज की याद सताने लगी है। बता दें सिंधिया ने शिवपुरी अंचल के दौरे के विभिन्न समाजों के मंच पर जाकर उन समाजों से एकता बनाए रखने। राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने का आव्हान किया। इस बीच 21 मई को नरवर में पाल, बघेल, धनगर समाज की ओर से आयोजित सम्भागीय सम्मेलन में केन्द्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पाल बघेल समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा …वे ये कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि पाल समाज और सिंधिया परिवार का रिश्ता दिल का नहीं खून का रिश्ता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आपके समाज की पूर्वज रानी अहिल्याबाई होलकर महाराष्ट्र के जिस इलाके से संबंध रखती हैं, हमारी उत्पत्ति भी वहीं से हुई है। सिंधिया ने कहा उनके पूर्वज महादजी सिंधिया और अहिल्याबाई होलकर के बीच भाई बहन का रिश्ता था। हम दो मराठा परिवार एक साथ महाराष्ट्र से आए हैं। अहिल्याबाई होलकर ने सिर्फ अपने पाल बघेल, धनगर समाज के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण समाजों के उत्थान और आध्यात्म को बढ़ाने का काम किया। उन्होंने बड़े-बड़े मंदिर और तीर्थ स्थलों की स्थापना की। हिंदवी स्वराज की स्थापना करने में तीन राजपरिवार सिंधिया, गायकवाड़ और होलकर का योगदान महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन्होंने मुगलों से लड़ाई लड़कर हिंदवी स्वराज की स्थापना की। सिंधिया ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि हम लोग किसी को नेता चुन लेते हैं जो हमारी नजरों में तो हीरो होता है, लेकिन ग्राउंड पर वह जीरो होता है। इसलिए वे चाहते हैं कि आप सभी लोग मिलकर किसी एक को नेता के रूप में चुनें। उसे राजनीति में आगे बढ़ाने में पूरी मदद मेरी ओर से मिलेगी। वह राजनीति में पाल बघेल समाज का प्रतिनिधि करेगा। समाज की बातों के बीच सिंधिया ने कहा कि कुछ समय बाद आपके पास ऐसे लोग आएंगे जो बड़े-बड़े वादे करेंगे और अपनी जेबें भरकर पांच साल के लिए गायब हो जाएंगे। इनसे सभी को सावधान रहना है। पांच महीने बाद वह समय आने वाला है जब आपको सोच समझकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना है।

लोकसभा चुनाव हार चुके हैं सिंधिया

बता दें ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में रहते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के केपी यादव से हार गए थे। सियासी जानकार कयास लगा रहे हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव की हार की अपेक्षा सिंधिया को नहीं थी। इसके चलते अब सिंधिया अपने इलाके में पूरी सक्रियता और जोश के साथ आने वाली नई पारी के लिए जुट गए हैं। सियासी समीक्षक कहते हैं भविष्य में फिर से ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से मैदान में उतर सकते हैं। इसी के चलते वे सामाजिक संगठनों के सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। जिससे मेल मुलाकातों का दौर चलता रहे। स्थानीय मतदाताओं से उनकी दूरी ना हो।

Post Views: 286
Tags: Guna ShivpuriLok Sabha Elections 2024Maratha SamajUnion Minister Jyotiraditya Scindia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version