Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Budget session of Lok Sabha 2025 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने खोला पिटारा…100 जिलों में पीएम धनधान्य योजना की घोषणा,ई-श्रम पोर्टल का किया जाएगा गठन, GYAN’ पर फोकस…अगले सप्ताह आएगा नया इनकम टैक्स बिल

DigitalDesk by DigitalDesk
February 1, 2025
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman presented the budget amid uproar in Parliament
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Budget session of Lok Sabha 2025: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में हंगामे के बीच बजट पेश किया। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह दूसरा पूर्ण बजट है। वहीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार आठवीं बार बजट पेश किया। संसद में जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रहीं थीं तब उनके बजट भाषण की शुरुआत से पहले ही महाकुंभ के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद में हंगामा किया। बता दें बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की, उनसे बजट पेश करने की अनुमति ली। इसके बाद बजट को कैबिनेट के सामने रखा गया। ​कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी दी गई।

वित्तमंत्री के बजट भाषण की खास बातें

  • लोकसभा में बजट पेश होने से पहले हुई नारेबाजी
  • सपा सांसदों ने किया महाकुंभ की घटना को लेकर हंगामा
  • हंगामे के बीच निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट
  • ये विकसित भारत का बजट है—वित्तमंत्री
  • विपक्ष ने किया सदन में जोरदार हंगामा
  • मोदी 3.0 सरकार का दूसरा पूर्ण बजट
  • सीतारमण ने पेश किया 8वीं बार बजट
  • 10 साल में हमने किया
  • पीएम के नेतृत्व में इकोनॉमी को देंगे गति
  • महिलाओं को आर्थिक मजबू​ती देना हमारा लक्ष्य
  • हमारा लक्ष्य देश के विकास को गति देना है
  • अगले पांच साल विकास का मौका
  • कृषि क्षेत्र पर मोदी सरकार का पूरा फोकस
  • ग्रामीण महिला और युवाओं को अतिरिक्त सहायता
  • इकोनॉमी को हम देंगे गति- निर्मला सीतारमण
  • 5 लाख महिलाओं के लिए नई योजना
  • किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर की पांच लाख
  • सस्ते ब्याज पर किसानों को मिलेगा पांच लाख तक का कर्ज
  • किसानों के लिए लगाई जाएगी यूरिया फैक्ट्री
  • कपास उत्पादक किसानों को पांच साल का पैकेज
  • मछुआरों के लिए स्पेशल इकॉनामी जोन
  • कपास प्रोडक्शन मिशन का किया ऐलान
  • लेदर स्कीम के जरिए 5 लाख नए रोजगार
  • सरकार बनाएगी एआई एक्सीलेंस सेंटर
  • ई—श्रम पोर्टल का किया जाएगा गठन

केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम इकोनॉमी को गति देंगे। निर्मला सीतारमण ने कहा सरकार का फोकस ‘GYAN’ पर है। GYAN मतलब है गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि पिछले 10 साल में एनडीए सरकार ने देश का बहुमुखी विकास किया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

प्रधानमंत्री धनधान्य योजना की घोषणा

केन्द्रीय वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य योजना का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर भी पांच लाख हुई है। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा एनडीए सरकार का फोकस सबके विकास पर है। मध्यम वर्ग की खपत बढ़ाने पर सरकार का जोर है। उन्होंने कहा जियोपॉलिटिकल तनाव के चलते ग्लोबल ग्रोथ में कमी आई है।

दलहन में आत्मनिर्भरता,6 साल का मिशन

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपने केंद्रीय बजट 2025-2026 के भाषण में दलहन में ‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने के लिए छह साल के मिशन का ऐलान किया है।

निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 के फोकस क्षेत्रों की जो सूची बताई है उसमें विकास में तेजी लाना। सुरक्षित समावेशी विकास। निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देना। घरेलू खर्च में वृद्धि, और भारत के उभरते मध्यम वर्ग की खर्च करने की शक्ति को बढ़ावा देना है।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि बजट में विकास को गति देने के हमारी सरकार के प्रयास को जारी रख गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने जोर देते हुए कहा सरकार समावेशी विकास को सुरक्षित करने के साथ निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रखे हुए है।

100 जिलों में पीएम धनधान्य योजना की घोषणा

केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट 2025—26 में किसानों के लिए पीएम धनधान्य योजना का ऐलान किया है। राज्यों के साथ केन्द्र सरकार यह योजना चलाएगी। उन्होंने कहा इससे 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी। वित्तमंत्री ने कहा कि देश के गरीब, युवा, महिला, किसानों की बेहतरी पर सरकार का फोकस रहेगा। फार्म ग्रोथ ही नहीं ग्रामीण विकास और मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान दिया जा रहा है।
इसके साथ ही फाइनेंशियल सेक्टर के रिफॉर्म पर भी ध्यान देंगे। देश के 100 जिलों में पीएम धन धान्य योजना की शुरुआत हो रही है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी बढ़कर अब 5 लाख हुई है।

Post Views: 240
Tags: #Budget session of Lok Sabha 2025#e-Shram Portal#Finance Minister#Government's focus on 'knowledge'#PM Dhandhanya Yojana#Tomato vegetable for farmers
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version