Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

संघ प्रमुख मोहन भागवत लगाएंगे मंत्रियों की क्लास,विकास यात्रा का लेंगे फीडबैक, रविवार के दिन कई मंत्रियों को सता रहा ‘छुट्टी’ का डर

DigitalDesk by DigitalDesk
February 18, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Mohan Bhagwat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में 19 फरवरी यानी रविवार का दिन अहम हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित संघ के कई बड़े पदाधिकारी भोपाल आ रहे हैं। बता पिछले दिनों बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को विकास यात्रा छोड़कर 19 फरवरी को पूरे दिन भोपाल में रहने के निर्देश दिए थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि संघ प्रमुख मोहन भागवत मंत्रियों से विकास यात्रा का फीडबैक मंत्रियों से ले सकते हैं।

  • संघ प्रमुख मोहन भागवत का भोपाल दौरा
  • नागपुर में सीएम शिवराज ने की थी संघ प्रमुख से मुलाकात
  • रविवार को भोपाल में रहेगी पूरी ‘सरकार’
  • मं​त्रियों के साथ पौधारोपण करेंगे सीएम शिवराज

कई मंत्री विधायकों को रविवार को ‘छुट्टी’ का डर

रविवार को छुट्टी का दिन होने से अमूमन सरकारी कामकाज बंद रहता है। कई गैर सरकारी संस्थान भी रविवार को अवकाश रखते हैं। यानी रविवार छुट्टी वाला दिन होता है। ऐसे में संघ प्रमुख का भोपाल दौरा में उन मंत्रियों के लिए छुट्टी की घंटी बज सकती है, जिनका सही फीडबैक नहीं मिल रहा है। जनता के बीच मंत्रियों और विधायकों को लेकर दिखाई दे रही नाराजगी को लेकर बीजेपी ही नहीं संघ भी चिंतित नजर आ रहा है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जिन मंत्रियों को लेकर जनता में नाराजगी है, उनकी छुट्टी हो सकती है। या​नी रविवार को ऐसे मंत्रियों और विधायकों के लिए भी छुट्टी का दिन साबित हो सकता है। यहीं चिंता उन्हें सता रही है।

Related posts

20वें एशियन गेम्स के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का गठन

20वें एशियन गेम्स के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का गठन

September 5, 2026
IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

September 5, 2026

सीएम के पौधारोपण संकल्प के दो साल पूरे

दरअसल 19 फरवरी को सीएम शिवराज सिंह चौहान के पौधारोपण संकल्प के दो साल पूरे हो रहे हैं। इसे लेकर सरकार की ओर से रविवार को बड़ा आयोजन किया जाने वाला है। मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्रियों के साथ पौधारोपण करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत और संघ के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। हालांकि संघ प्रमुख का दौरान बेहद गोपनीय रखा गया है।

संघ प्रमुख के दौरे से पहले गरमाई सियासत

बता दें मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में संघ की सक्रियता भी बढ़ गई है। सत्ता और संगठन स्तर पर किये जाने वाले कार्यों और योजनाओं का फीडबैक संघ की ओर से लिया जा रहा है। ऐसे में संघ प्रमुख के दौरे से पहले प्रदेश की सियासी गरमा गई है।

विकास यात्रा में दिखाई दी जनता के बीच नाराजगी

दरअसल विकास यात्रा के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मंत्री और विधायकों के कामकाज को लेकर जनता के बीच नाराजगी दिखाई दी है। विकास यात्रा के दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विकास कार्येां का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। इस बीच कई जिलों में बीजेपी विधायकों और मंत्रियों को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। इसकी तस्वीर दमोह, गुना, रायसेन, विदिशा,भिंड,छतरपुर और मुरैना जैसे कई जिलों में जनता ने अपनी नाराजगी जताई। ये तस्वीरें राष्ट्रीय स्वयं संघ तक पहुंची हैं। जिसे लेकर संघ प्रमुख ने नाराजगी भी जताई है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को रविवार को भोपाल में रहने के निर्देश दिए हैं। इसी दिन संघ प्रमुख भी भोपाल आ रहे हैं, जो यहां मंत्रियों के साथ चर्चा के दौरान विकास यात्रा का फीडबैक लेंगे।

देखें वीडियो –

Tags: Chief Minister Shivraj Singh ChouhanMadhya PradeshRashtriya Swayam Sevak Sangh chief Mohan Bhagwatunion officerVikas Yatra
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version